देश

Noida News: फ्लैट में घुसकर LLB की छात्रा से छेड़छाड़, शिकायत के बाद 5 लड़के गिरफ्तार

Noida News: उत्तर प्रदेश में कार्रवाई के बावजूद दबंग लड़कों के हौसले बुलंद हैं और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं और मारपीट की हद तक जा रहे हैं. ताजा मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आया है. यहां छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी छात्र ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर छात्रा के साथ मारपीट की. हालांकि इस मामले में छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं इस पूरे मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झगड़ा होते देखा जा रहा है.

घटना ग्रेटर नोएडा सेक्टर-142 थाना क्षेत्र स्थित पारस टेयरा सोसायटी से सामने आई है. यहां रहने वाली एक एलएलबी की छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि, 29 अक्टूबर की रात सहपाठी तनवीर अहमद ने उसके घर आकर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर धमकी देकर चला गया, लेकिन 30 अक्टूबर की सुबह वह फिर से घर पर आ धमका और अपने साथ 8-10 लड़कों को भी ले आया. छात्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपी तनवीर उसके फ्लैट पर पहुंचा और उसको मारने के साथ ही उसके परिवार के साथ भी मारपीट की. हालांकि इस दौरान चीख-पुकार सुनकर सोसायटी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए और पहले आरोपी छात्रों को सोसायटी से बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन आरोपी बाहर नहीं गए उल्टा सुरक्षाकर्मियों पर ही हमला बोल दिया. इस पर सुरक्षाकर्मी और छात्रों के बीच मारपीट शुरू हो गई है सुरक्षाकर्मियों ने डंडों से छात्रों को बुरी तरह पीटा, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र तनवीर अहमद के साथ ही उसके पांच साथियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है और सभी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है.

ये भी पढ़ें- UP News: नवम्बर में मिलेंगी बंपर छुट्टियां, यूपी में इन तारीखों पर बंद रहेंगे स्कूल और बैंक

सुरक्षाकर्मियों पर भी हुई कार्रवाई

मारपीट की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ भी एक्शन लिया है. इस वीडियो में सुरक्षाकर्मी हाथ में डंडे लेते छात्रों को पीटते हुए साफ दिख रहे हैं. हालांकि छात्र भी इस दौरान सुरक्षाकर्मियों पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं.  दूसरी ओर जहां आरोपियों पर कार्रवाई की गई है तो वहीं पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है. सेक्टर-142 थाना प्रभारी विनीत राणा ने मीडिया को बताया कि दो सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ शांति भंग के कार्रवाई की गई है. वीडियो में दिखने वाले अन्य सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

 

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

35 minutes ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

1 hour ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

1 hour ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

1 hour ago

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

2 hours ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

2 hours ago