नीति आयोग के बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
NITI Aayog Meeting 2024: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता बनर्जी ने कहा-“मैंने पूछा कि मुझे बोलने से क्यों रोका, यह भेदभाव क्यों कर रहे हैं, विपक्ष से सिर्फ मैं ही हूं.” उन्होंने आगे कहा कि यह यह न सिर्फ पश्चिम बंगाल का अपमान है बल्कि सभी क्षेत्रीय दलों का भी अपमान है. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की नौवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक कर रहे हैं.
इस बैठक में विपक्षी दलों के शासन वाले राज्यों से सिर्फ ममता बनर्जी ही शामिल हुई थीं. जिन राज्यों के मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए उनमें झारखंड, केरल, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं.
नीति आयोग की बैठक में ‘विकसित भारत 2047’ को लेकर खास चर्चा हो रही है. साथ ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर राज्यों की भूमिका पर भी विशेष चर्चा की जा रही है. नीति आयोग का कहना है कि भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर अग्रसर है. साथ ही भारत 2047 तक 30 ट्रलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य हासिल करेगा.
केंद्र सरकार ने बीते 16 जुलाई को नीति आयोग की नई टीम की घोषणा की थी. नई टीम में बीजेपी और एनडीए के सहयोगी दलों के 15 केंद्रीय मंत्रियों को विशेष आमंत्रण सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है. इसके अलावा इसमें चार पूर्णकालिक सदस्य भी शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…
पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…
Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…