फराह खान की मां का निधन
Farah Khan Mother Menaka Death: बॉलीवुड कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान और साजिद खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. दरअसल उनकी मां मेनका ईरानी का शुक्रवार यानी 26 जुलाई को मुंबई में निधन हो गया. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. उनका पहले मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था.
इसके बाद वे डिस्चार्ज होकर घर आ गई थीं लेकिन उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्हें किसी और अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उन्हें क्या हुआ था इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन जब फराह ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी तब ये जरूर बताया था कि उनकी मां कई सारी सर्जरी करवाने के बाद अब घर लौट रही हैं.
बता दें कि फराह खान ने दो हफ्ते पहले ही मां के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं. साथ ही फराह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने लिखा था, हम सब अपनी मां को हल्के में लेते हैं. खासकर मैं पिछले महीने मैंने जाना कि मैं अपनी मां मेनका से कितना प्यार करती हूं.
उन्होंने आगे लिखा वह सबसे स्ट्रांग और सबसे बहादुर इंसान हैं. सर्जरी होने के बाद भी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बरकरार है. जन्मदिन मुबारक माँ! आज अच्छा दिन है घर वापस आने के लिए. मैं इंतजार कर रही हूं कि कब आप वापस स्ट्रॉन्ग बनोगे और मुझसे लड़ाई करोगे… मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं.
मेनका ईरानी के बर्थडे पर उनके दोनों बच्चों ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी. अब मां खोने के बाद फराह और साजिद दोनों पूरी तरह बिखर चुके हैं. इस दुख की घड़ी में वो खुद को कैसे संभालेंगे ये सोचकर सभी लोग परेशान हैं. फिलहाल पूरी फिल्म इंडस्ट्री फराह और साजिद के दर्द में शामिल हो गई है.
12 जुलाई 1945 को जन्मी मेनका ईरानी एक्ट्रेस डेजी और हनी ईरानी की बहन थीं. उन्होंने 1963 में रिलीज हुई फिल्म बचपन में बतौर एक्ट्रेस काम किया था. इस फिल्म में सलमान खान के पिता और राइटर सलीम खान भी थे. इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माता कामरान से शादी कर ली. शादी के बाद वो फराह और साजिद दो बच्चों की मां बनीं.
-भारत एक्सप्रेस
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…