केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी. (फोटो फाइल )
Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के नागपुर स्थित घर और कार्यालय में मंगलवार को उस वक्त सुरक्षा बढ़ा दी गई जब एक शख्स ने 10 करोड़ रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
एक अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले ने खुद को जयेश पुजारी उर्फ जयेश कांत बताया, जिसके नाम का इस्तेमाल जनवरी में मंत्री के कार्यालय में इसी तरह की धमकी भरा फोन करने के लिए किया गया था. पुलिस उपायुक्त (जोन-दो) राहुल मदाने ने कहा कि नागपुर में ऑरेंज सिटी अस्पताल के सामने स्थित गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में तीन बार फोन किया गया था. इनमें दो बार सुबह और एक बार अपराह्न करीब 12 बजे फोन किया गया था.
नितिन गडकरी को धमकी भरा फोन आने के बाद एक तरफ उनके कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दूसरी तरफ, पुलिस आयुक्त का कहना है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने 10 करोड़ रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर केंद्रीय मंत्री को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी. पुलिस उपायुक्त ने कहा कि गडकरी के कर्मचारियों द्वारा सतर्क किए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि मंत्री के घर और कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
बता दें कि इसके पहले, 14 जनवरी को खुद को पुजारी बताने वाले एक शख्स ने गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में फोन कर 100 करोड़ रुपये की मांग की थी. नितिन गडकरी ने खुद इसकी जानकारी दी थी जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी. फोन करने वाले ने दावा किया था कि वह दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य है. कर्नाटक के बेलगावी में जेल में बंद पुजारी ने धमकी भरे फोन कॉल में अपनी संलिप्तता से इनकार किया था. पुजारी को हत्या के मामले में मौत की सजा दी गई है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…