नितिन नबीन ने मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला. वह इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर उन्हें बधाई दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन के बीजेपी अधय्क्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने पर नितिन नबीन जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं. वे इस अहम पद पर पहुंचने वाले पार्टी के सबसे युवा नेता हैं. अपने अथक परिश्रम और समर्पण भाव से संगठन के दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए उन्होंने यहां तक का सफर तय किया है.”
इस अवसर पर पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा के ‘संगठन पर्व’ के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के लक्ष्मण मंच पर मौजूद थे. इस दौरान, के. लक्ष्मण ने नितिन नबीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया और उन्हें चुनाव प्रमाण पत्र सौंपा.
इस संगठन पर्व के दौरान पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता, जिनमें सभी केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्य इकाई के अध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य भी मुख्यालय में मौजूद रहे.
भाजपा ने सोमवार को नामांकन और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार घोषित किया, जिससे उनके निर्विरोध चुनाव का रास्ता साफ हो गया और वह पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए. पिछले साल 14 दिसंबर को नियुक्त 45 वर्षीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और निवर्तमान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से जबरदस्त समर्थन मिला.
वरिष्ठ भाजपा नेताओं, मुख्यमंत्रियों और कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को नबीन के पक्ष में समर्थन पत्र जमा किए, जो मजबूत संगठनात्मक सहमति का संकेत है. एकमात्र उम्मीदवार होने के नाते, नबीन को भाजपा की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषदों के सदस्यों वाले इलेक्टोरल कॉलेज द्वारा औपचारिक रूप से चुना गया.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने कैसे किया अपने नए बॉस नितिन नबीन का बखान? बताया ‘मिलेनियल’ और सेट किया एजेंडा
यह प्रक्रिया नियमों के अनुरूप है, जिसके अनुसार एक उम्मीदवार को एक राज्य के कम से कम 20 इलेक्टोरल कॉलेज सदस्यों द्वारा प्रस्तावित किया जाना चाहिए और उसके पास कम से कम 15 साल की पार्टी सदस्यता होनी चाहिए.
नबीन का उदय पार्टी संगठन में निरंतरता बनाए रखते हुए युवा नेतृत्व को शामिल करने के लिए एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…