देश

Nitish Kumar की बनारस में होने वाली रैली कैंसिल, जानें क्यों हुआ ये फैसला

Nitish Kumar Banaras: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विपक्षी एकता को बल देते रहे हैं. इसी के चलते नीतीश कुमार की एक रैली पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में होनी थी. यह रैली 24 दिसंबर को बनारस के रोहनियां में होनी थी. अब खबरें हैं कि नीतीश कुमार की रैली को रद्द कर दिया गया है, जिसके चलते नए सवाल खड़े होने लगे थे, जिस पर नीतीश की सरकार के मंत्री ने ही उन सारे सवालों का जवाब दिया है.

जानकारी के मुताबिक रैली के लिए जगह नहीं मिलने की वजह से ये फैसला लेना पड़ा है. जगह मिलने के बाद जल्द ही तारीख़ तय की जाएगी. आपको बता दें कि नीतीश कुमार की इस बड़ी रैली को सफल बनाने के लिए बिहार सरकार के दो-दो मंत्री लगातार कई दिनों से बनारस में कैंप किए हुए थे लेकिन जगह नहीं मिलने की वजह से रैली को स्थगित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें-Delhi: आप नेता सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब इतनी तारीख तक बढ़ी अंतरिम जमानत

इस पूरे मामले पर जेडीयू नेताओं का कहना है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा सहयोग नहीं किए जाने और जगह मुहैया नहीं कराए जाने की वजह से रैली को रद्द करना पड़ा है लेकिन जल्द ही एक नयी तारीख़ की घोषणा होगी. गौरतलब है कि नीतीश कुमार की रैली रद्द होने के बाद बिहार की सियासत एकबार फिर गरमा गई है. NDA की तरफ से अब तीखी बयानबाजी होने लगी है.

यह भी पढ़ें-श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मामले में इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, कोर्ट कमीशन सर्वे की दी मंजूरी

बीजेपी नेता मंगल पाण्डेय ने तंज कसते हुए कहा है कि सीएम नीतीश कुमार अब अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं. उनकी रैली पूरे तरीके से फ्लॉप होती और रैली में 100 लोगों का भी जुटान नहीं होता लिहाजा उनके किसी शुभचिंतक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सही सलाह दी थी. 2024 के चुनाव से पहले इस रैली को नीतीश कुमार और जेडीयू के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही थी लेकिन फिलहाल इसे स्थगित कर दिया है, हालांकि यह विपक्षी दलों के लिए भी एक बड़ा झटका है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

8 minutes ago

सैलून के फेंके हुए बालों से चलेगी गाड़ियां? गुजरात के इस स्टार्टअप के दावे ने सबको चौंकाया

सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…

9 minutes ago

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

22 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

33 minutes ago

न्यायपालिका पर टिप्पणी के बाद घिरे संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया बिना शर्त माफीनामा

अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में…

43 minutes ago

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

58 minutes ago