खेल

SRH vs DC: सुंदर की खौफनाक गेंदबाजी, एक ही ओवर में पलट दिया पूरा खेल

Washington Sundar, IPL 2023: आईपीएल 2023 में वाशिंगटन सुंदर पहले 6 मैचों में बुरी तरह फ्लॉप रहे थे. 6 मैचों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल सका, मगर एक मुकाबले में ही इस खिलाड़ी ने सारी कसर पूरी कर ली. वाशिंगटन सुंदर ने एक ही ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को हिलाकर रख दिया.

पहले 6 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद का यह ऑलराउंडर, कुछ कमाल नहीं कर सका. लेकिन महज 3 मिनट में कहानी पलट दी. सनराइजर्स हैदराबाद के 8.75 करोड़ के खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर ने समवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक ओवर में 3 विकेट लेकर सबको चौंका दिया.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: सैलरी 8 करोड़ रुपये, मगर नहीं मिल रही प्लेइंग-11 में जगह, इस बल्लेबाज पर टूटने वाली है आफत!

एक ओवर में पलट दिया गेम

सुंदर जब गेंदबाजी करने आए, तब तक डीसी का स्कोर 2 विकेट पर 57 रन था. दिल्ली के कप्तान वॉर्नर क्रीज पर थे, हैदराबाद के खिलाफ वो वॉनर एक बड़ी पारी खेल सकते थे क्योंकि वो शानदार फॉर्म में है. खौफनाक साबित हो सकते थे. मगर सुंदर ने सबसे पहले उनका ही बल्ला शांत कराया.

सुदंर ने अपने 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर सबसे पहले वॉर्नर को आउट किया. इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर सरफराज खान को पवेलियन की राह दिखाई. जबकि इस ओवर की आखिरी गेंद पर अमन खान को आउट किया. इस एक ओवर में ही दिल्ली की टीम सरेंडर करती नजर आई. बता दें सुंदर ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए.

हैदराबाद के सामने 145 रन का लक्ष्य

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर जारी है.दोनों ही टीमों के लिए जीत बेदह जरूर है क्योंकि पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों का हाल बहुत खराब है. ये टीम टेबल में सबसे लास्ट स्टैंड पर है. टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने पहले बल्लेबाजी चुनी है. मगर हैदराबाद की खतरनाक गेंदबाजी के आगे दिल्ली के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए.

एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने फैंस को निराश किय. अक्षर पटेल और मनीष पांडे ने दिल्ली को एक सम्मानजनक टोटल तक पहुंचाया. दिल्ली ने हैदराबाद के सामने 145 रन का छोटा लक्ष्य सेट किया है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

2 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

52 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

1 hour ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

1 hour ago