जपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और सीएम नीतीश कुमार
Patna: बिहार में भाजपा और सत्ताधारी दल जदयू के बीच सियासी घमासान जारी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के धमकी भरे अंदाज में दिए बयान को लेकर अब सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पलटवार किया है. सम्राट चौधरी को लेकर उन्होंने कहा कि उनके पास बुद्धि नहीं है. वहीं नीतीश कुमार ने यहां तक कह डाला कि उन्हें जो करना है कर लें. पटना में आयोजित वीर कुंवर सिंह जयंती समारोह में नीतीश कुमार ने यह बात कही है.
आपको बता दें कि बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से मिट्टी में मिलाने की बात कही थी. जिसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने उनका जवाब दिया. आपको बता दें कि बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कभी इस तरह की बात नहीं बोलते हैं. जो इस तरह की बात करता है, जो इस तरह के शब्दों का प्रयोग करता है समझ लीजिए कि उसके पास बुद्धि नहीं है.’ वहीं सीएम ने कहा कि उन्हें (सम्राट चौधरी) जो बोलना है, मन में बोलें. अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हम लोग श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई का कितना सम्मान करते हैं. हम कभी इस तरह की बात नहीं करते हैं?
समारोह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई दूसरे सवालों के जवाब भी दिए. ममता बनर्जी से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उनसे मिलने और बात करने के बाद आप लोगों को बता देंगे. सोमवार को नीतीश कुमार के कोलकाता जाने की सूचना है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम सभी दलों को एकजुट करने में लगे हैं. मौजूदा घटनाक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि अभी जो हो रहा है वह पूरे देश के इतिहास को बदलने के चक्कर में हो रहा. बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि कुछ लोग सब कुछ बदल देना चाहते हैं.
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…