देश

UP News: सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर पुलिस ने लिया एक्शन

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश (UP) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक युवक ने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर अभद्र टिप्पणी की है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले में आगे जांच-पड़ताल कर रही है.

इस पूरे मामले को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि युवक जिसका नाम महेंद्र कुमार है, भीरा थाना क्षेत्र के बिजुआ इलाके के रैनागंज का रहने वाला है. सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में वह मुख्यमंत्री को भद्दी-भद्दी गालियां देता हुआ दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि वह दोस्तों के साथ बैठा था और आपस में बातचीत कर रहा था. इसी दौरान राजनीति की बात होने लगी. इस पर वह सीएम योगी को गाली देने लगा. इतने में किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस सम्बंध में ये भी जानकारी आ रही है कि उसे कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री को गाली देने के लिए उकसाया भी था.

ये भी पढ़ें- Ashraf Ahmed Shot Dead: अतीक-अशरफ हत्याकांड के मास्टरमाइंड का कब होगा खुलासा ?, आरोपियों की आज खत्म होगी रिमांड, कई राजों से उठा पर्दा  

वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताई और पुलिस से शिकायत की. इसके बाद भीरा थाना पुलिस ने उसकी तलाश करना शुरू कर दी. इस बीच महेंद्र को उसके परिजन ही थाने लेकर पहुंच गए और पुलिस के हवाले कर दिया. इस सम्बंध में एसओ विमल गौतम ने बताया कि महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है.

कुछ लोगों ने आरोपी को उकसाया था

पूछताछ में उसने बताया कि उसकी मुख्यमंत्री को गाली देने की कोई मंशा नहीं थी. उसे कुछ लोगों ने उकसाया था. एसओ ने आगे बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है. वह पंजाब, हरियाणा में जाकर मजदूरी करता है और उसके पिता खेती-किसानी करते हैं. फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे उन लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है, जिन लोगों ने उसे उकसाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

17 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

27 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

35 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago