बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अब नए पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं. गुरुवार को वह दिल्ली पहुंचे और साफ कर दिया कि शुक्रवार को वह राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे. जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार दोपहर 12:15 बजे राज्यसभा सदस्यता की शपथ लेंगे. शपथ लेने के तुरंत बाद वह शाम तक दिल्ली से पटना लौट जाएंगे. इस कदम के साथ ही बिहार में सत्ता का पासा भी पलटने वाला है.
दिल्ली पहुंचकर मीडिया से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा,
“हम तो कल जॉइन कर लेंगे. बिहार को पीछे छोड़कर यहां आए हैं. तीन-चार दिन में वहां नई सरकार बन जाएगी. पहले हम दिल्ली में थे, बीच में बिहार चले गए, अब फिर यहां आए हैं. काम तो हमने बहुत किए हैं.”
उनके इस बयान के बाद साफ हो गया कि बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है. खबरों के अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) लगभग 14 अप्रैल तक नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर सकता है.
नीतीश कुमार को राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन द्वारा शपथ दिलाई जाएगी. वह 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुने गए थे और इसके बाद 30 मार्च को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.
बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी इस बदलाव की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे, लेकिन राज्य में एनडीए की सरकार बनी रहेगी और बिहार उनका “नीतीश मॉडल” ही आगे बढ़ाएगा, जो पिछले 20 सालों से लागू है.
दिल्ली पहुंचने पर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा समेत कई नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. मीडिया ने उनसे उनके बेटे निशांत कुमार को लेकर सवाल किया, जिस पर उन्होंने कहा कि इस विषय पर पार्टी के अन्य नेता ही जवाब देंगे.
ये भी पढ़ें: छोड़ें बारामती का मैदान…; क्या है कांग्रेस की जिद के आगे शरद गुट की दुहाई? सुनेत्रा पवार के लिए जुटा परिवार
-भारत एक्सप्रेस
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…