चुनाव

‘देश की जनता ने NDA पर लगातार तीसरी बार विश्वास जताया’, PM मोदी ने कहा- हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे

Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव परिणाम आज जारी हो गए. देशभर की कुल 542 सीटों में से लगभग 300 सीटों पर जीत हासिल कर एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने को तैयार है. चुनाव परिणाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान आया है. एनडीए को स्पष्ट बहुमत देने के लिए पीएम मोदी ने जनता का आभार व्यक्त किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को ट्वीट ​कर कहा, ‘देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है. भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है. मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं.’

उन्होंने कहा, ‘मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, ‘हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं.’

भाजपाध्यक्ष नड्डा ने भी दिया जनता-जनार्दन को धन्यवाद

पीएम मोदी के अलावा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी अपनी जीत के लिए आमजन का आभार जताया. नड्‌डा ने कहा, ‘यह भारत के जन-जन की विजय है! आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को मिले इस जनसमर्थन के लिए मैं मोदीजी, समस्त वरिष्ठ नेताओं और हमारे निष्ठावान कोटिशः कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूं. यह भ्रष्टाचार, परिवारवाद व तुष्टिकरण पर विकासवाद की जीत है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘विकसित भारत’ निर्माण का हमारा संकल्प युवा, महिला, किसान, गरीब को सशक्त कर समृद्ध, सक्षम व आत्मनिर्भर भारत निर्माण के पथ पर अग्रसर है. लगातार तीसरी बार जनता-जनार्दन से मिले इस जनादेश के लिए मैं आभार प्रकट करता हूं.’

यह भी पढ़िए: ये हैं भाजपा के वो उम्मीदवार, जिन्होंने जीत लिया लोकसभा चुनाव; INDI Alliance की हुई करारी हार

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

6 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

7 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

8 hours ago