देश

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर आज से इन गाड़ियों की सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक नो एंट्री

यातायात के बढ़ते दबाव के कारण भारी वाहनों का नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश पर ट्रायल के रुप में रोक लगाने जा रहा है. इस संबंध में डीसीपी ट्रैफिक ने एडवाइजरी जारी की है. इसके अनुसार शुक्रवार से ट्रायल के तौर पर भारी वाहनों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सुबह सात 7 से रात 10 बजे तक प्रवेश पर रोक रहेगी. आवश्यक सेवा फल, सब्जी, दूध, दवा, ईंधन से जुड़े आदि वाहनों को जाने की इजाजत रहेगी. इसके लिए मार्ग पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे

नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर यातायात का दबाव बढ़ गया है. मार्ग पर तीन जगह अंडरपास और सड़क पर री-सर्फेसिंग का काम चल रहा है. इसलिए दिल्ली की तर्ज पर एक्सप्रेस-वे पर इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सुबह सात से रात 10 बजे तक भारी वाहन चलने नहीं दिए जाएंगे. अभी सुबह 11 से शाम पांच बजे तक चलते रहते हैं. अल्फा कार्मशियल, परी चौक रूट पर भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा.

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के रास्ते नोएडा होकर कालिंदी कुंज, चिल्ला बार्डर, डीएनडी बार्डर से होकर दिल्ली जाने वाले चालकों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाना होगा. भारी वाहनों को ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने से रोका जाएगा. नो एंट्री के कारण कासना से होकर सूरजपुर तक जाने वाले वाले माल वाहक वाहन चालकों को होंडा चौक होते हुए एलजी चौक होकर अपने गंतव्य की ओर जाना होगा.

यातायात का दबाव कम रहेगा

इससे परिचौक, पी-3 चौक, अल्फा कामर्शियल पर यातायात का दबाव कम रहेगा. सिरसा से मकौड़ा और तिलपता तक जाने वाले मार्ग को खुला रखा जाएगा. इसके लिए संबंधित प्राधिकरण की मदद ली जाएगी. आवश्यक सेवाओं फल, सब्जी, दूध, दवा, ईंधन से जुड़े वाहनों को जाने रहेगी अनुमति रहेगी. योजना पूर्ण रूप से लागू करने से पहले संबंधित लोगों को व्यवस्था बनाने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago