देश

Delhi Dehradun Expressway: शानदार होगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे, खासियतें जानकर हो जाएंगे हैरान, नितिन गडकरी ने किया निरीक्षण

Delhi Dehradun Expressway: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने गुरुवार को 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 212 किलोमीटर 6 लेन वाले दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया. गडकरी के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना की प्रगति की समीक्षा की, इसे साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है. देहरादून एक्सप्रेस-वे का काम तेजी से चल रहा है. इसके तैयार हो जाने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर 5 घंटे के बजाय सिर्फ ढाई घंटे में तय हो सकेगा.

यह एक्सप्रेस वे चार खंडो में विभाजित है और इसका निर्माण दिल्ली में अक्षरधाम के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (डीएमई), शास्त्री पार्क, खजूरी खास, मंडोला में खेकड़ा, बागपत, शामली, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में ईपीई इंटरचेंज से शुरू होकर देहरादून, उत्तराखंड तक किया जा रहा है.

दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड की क्या हैं खासियतें ?

इस शानदार एक्सप्रेस वे की खास बात यह है कि इस पर 12 किलोमीटर लंबा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर तैयार (Wild life Corridore) किया जा रहा है, जो एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर है. दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां हवा से बात करती नजर आएंगी. 210 क‍िलोमीटर तक की देहरादून की दूरी महज ढाई घंटे में तय होगी. इस एक्सप्रेस वे में 7 इंटरचेंज और 60 अंडरपास होंगे.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे चार भागों में बनाया जा रहा है. जिसमें पहला सेक्शन अक्षरधाम से बागपत के 32 km का है जिसमें 18 km का हिस्सा एलिवेटेड है. इसके बाद दूसरा सेक्शन बागपत से सहारनपुर का जो 118 किलोमीटर का है. वहीं तीसरे सेक्शन में सहारनपुर से गणेशपुर के 40km और चौथा सेक्शन गणेशपुर से देहरादून के 20 km का है.

यह भी पढे़-  Corona Virus का फिर से बढ़ रहा खौफ, केंद्र सरकार हुई अलर्ट, मनसुख मांडविया आज राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

कितने रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ एक्सप्रेस वे

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे कुल 1995 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है. इसकी लागत 340 मीटर लंबी है. इस कॉरिडोर के निर्माण में कई विशेष प्रावधान किए गए हैं. इनमें गणेशपुर से देहरादून के रास्ते को जंगली जानवरों से सुरक्षित रखा गया है. इसमें 12 किमी एलिवेटेड रोड, 6 पशु अंडरपास, 2 हाथी अंडरपास, 2 बड़े पुल और 13 छोटे पुल का प्रावधान है. पूरे एक्सप्रेसवे में कुल 113 वीयूपी (वाहन अंडर पास), एलवीयूपी (लाइट व्हीक्युलर अंडर पास), एसवीयूपी (छोटे वाहन अंडरपास), 5 आरओबी, 4 बड़े पुल और 62 बस शेल्टर बनाए जा रहे हैं.

इसके साथ ही 76 किमी सर्विस रोड, 29 किमी एलिवेटेड रोड के अलावा 16 एंट्री-एग्जिट पॉइंट भी बनाए जा रहे हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए एक्सप्रेस-वे पर 12 वे-साइड सुविधाओं का प्रावधान है. इस राजमार्ग से हरिद्वार को जोड़ने के लिए 2095 करोड़ रुपये की लागत से 51 किमी 6 लेन ग्रीनफील्ड सड़क का निर्माण किया जा रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

12 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

46 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago