देश

UP News: पीएम मोदी और मंत्रियों के साथ अपनी मॉर्फ्ड तस्वीरों से दिखाता था भौकाल, रसूख बता लोगों के साथ करता था ठगी, STF ने किया गिरफ्तार

UP News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य कई केन्द्रीय मंत्रियों की मॉर्फ्ड तस्वीरों का सोशल मीडिया पर उपयोग करके लोगों को चूना लगाने वाला नोएडा का एक ठग सलाखों के पीछे पहुंच गया है. पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मोहम्मद कासिफ (36) प्रधानमंत्री और केन्द्रीय मंत्रियों आदि के साथ अपनी तस्वीरें जोड़कर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करता था और अपनी रसूख बताकर लोगों को ठगता था.

पुलिस ने बताया कि कासिफ को यूपी एसटीएफ ने बुधवार को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक मर्सिडीज़ कार व मोबाइल फोन बरामद हुआ है.

यूपी एसटीएफ (नोएडा इकाई) के एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया, ‘‘गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद कासिफ है. वह नोएडा के सेक्टर-107 स्थित ग्रेट वैल्यू शरणम अपार्टमेंट में रह रहा था.’’ उन्होंने बताया, ‘‘मोहम्मद कासिफ अपने पिता के साथ महाराष्ट्र में म्यूजिक वन न्यूज़ चैनल चलाता था. उसमें आर्थिक रूप से नुकसान होने के बाद वह ठगी करने लगा.’’

एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि खुफिर विभाग से जानकारी मिली थी कि प्रधानमंत्री और अन्य केन्द्रीय मंत्रियों की मॉर्फ्ड तस्वीरें एक व्यति इंटरनेट पर अपलोड कर उसका दुरुपयोग कर रहा है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान एसटीएफ ने बुधवार को उसे गिरफ्तार किया.

एसटीएफ नोएडा के एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि कासिफ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

ये भी पढ़ें: जिन मंत्रियों ने की थी मुख्तार अंसारी की मदद, उनसे ही वसूला जाएगा 55 लाख का बिल- सीएम भगवंत मान ने वापस लौटाई फाइल, कांग्रेस पर जमकर बरसे

उधर, गाजियाबाद जिले के लोनी थाने में एक पार्षद के खिलाफ सीएम योगी की तस्वीर के साथ छोड़छाड़ करके फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, फेसबुक पर पोस्ट को हटा दिया गया है और आगे की जांच के लिए स्नैपशॉट को सुरक्षित रख लिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

37 minutes ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

1 hour ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

2 hours ago