होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Dream Girl 2 On Eid 2023: हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ जल्द ही धमाल मचाने आने वाली हैं. आलम यह है कि फैंस इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं इसके पार्ट वन की शानदार सफलता के बाद मेकर्स फैंस के लिए ड्रीम गर्ल 2 लेकर आ रहे हैं. इसी बीच ‘ड्रीम गर्ल 2’ का एक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें ‘किसी का भाई किसी का जान’ स्टार सलमान खान का जिक्र किया गया है.
गुरुवार को अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया. यह वीडियो आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का लेटेस्ट प्रोमो है. इस वीडियो में आयुष्मान खुराना पूजा के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो सलमान खान से फोन पर बात करती नजर आ रही हैं. हालांकि ये असली सलमान नहीं बल्कि पूजा के दीवाने सलमान हैं.
इस प्रोमो में सलमान की आवाज में सुनाई दे रहा है कि उन्होंने पूजा के चक्कर में शादी नहीं की है और वह अभी तक कुंवारे हैं, सबके भाई हैं लेकिन पूजा की ही जान हैं. जब पूजा का चेहरा दिखाने की बारी आती है तो बत्ती गुल हो जाती है. कुल मिलाकर ‘ड्रीम गर्ल 2’ का यह प्रोमो वीडियो काफी फनी है.
ये भी पढ़ें- Yo Yo Honey Singh पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, रैपर पर लगे मारपीट-किडनैपिंग जैसे कई गंभीर आरोप!
‘ड्रीम गर्ल 2’ के इस प्रोमो में सलमान खान के जिक्र के साथ ईद पर इबादत की बात की गई है. इससे अब कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘ड्रीम गर्ल 2’ का ट्रेलर कल रिलीज हो सकता है. हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…