आस्था

Eid Al Fitr 2023: सऊदी समेत इन देशों में चांद दिखने के बाद आज मनाई जा रही है ईद, भारत में ईद कल

Eid Al Fitr 2023: ईद अल फितर से पहले की रात को चांद रात के नाम से जाना जाता है. इस दिन अगर चांद दिख जाता है तो अगले दिन ईद का त्यौहार मनाया जाता है. 1 महीने के रोजे के बाद शव्वाल का चांद देखते हैं. चांद के देखने के बाद से ही ईद की तैयारियां शुरू हो जाती है.

सऊदी अरब में ईद की धूम

कल सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद आज वहां ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है. वही ऑस्ट्रेलिया में जहां 22 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी तो मलेशिया में भी कल चांद नहीं दिखने के कारण 22 अप्रैल को ही ईद अल फितर मनाई जाएगी. इसके अलावा सिंगापुर में कल 22 अप्रैल को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा. सऊदी अरब के अलावा कुवैत, कतर और यूएई में भी गुरुवार को चांद दिखाई दिया. यूएई और कतर ने भी इस बात की घोषणा की है कि वहां पर आज शुक्रवार के दिन ईद मनाई जाएगी.

भारत में ईद कल

सऊदी अरब में ईद का चांद देखने के बाद ही वहां आज ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है. इसके अलावा भारत में उम्मीद है कि आज ईद का चांद दिखने के बाद कल ईद मनेगी. भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश में भी 22 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी.

केरल में ईद आज

कल भारत के साथ चीन, फिलीपींस और मलेशिया के अलावा ब्रूनेई में भी ईद का त्यौहार मनाया जाएगा. वहीं भारत के केरल में सऊदी अरब के साथी आज 21 अप्रैल को इन मनाई जा रही है. केरल में 21 अप्रैल और 22 अप्रैल दोनों दिन ईद के त्यौहार की छुट्टी है.

इसे भी पढ़ें: जानें क्यों खास है इस बार की बुद्ध पूर्णिमा, कैसे मनाया जाता है यह पर्व और कौन सा मुहूर्त है शुभ

ईद के पकवान हैं खास

ईद के दिन घरों में तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान बनते हैं इस दिन घरों में शाही टुकड़ा, सेवइयां, बिरयानी, शीर खुरमा, खोया कुल्फी, शीरमल जैसे लजीज व्यंजन बनते हैं. ईद का त्यौहार अमन और भाईचारे का पैगाम लेकर आता है. इस दिन लोग नए कपड़े पहन कर नमाज अदा करते हैं और अमन चैन के अलावा एक दूसरे की सलामती की दुआ मांगते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

35 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

52 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago