विधायक अमानतुल्लाह खान. (फाइल फोटो)
AAP MLA Amanatullah Khan: मई महीने की शुरुआत में नोएडा के एक पेट्रोल पंप पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे अनस द्वारा मारपीट का मामला सामने आया था. आरोप है कि इस मामले में पेट्रोल पंप पहुंचे अमानतुल्लाह खान ने वहां के कर्मचारियों समेत मालिक को धमकाया था. उसके बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया और पुलिस उनकी तलाश में जुट गई, लेकिन अमानतुल्लाह और उनका बेटा दोनों नहीं मिले.
अमानतुल्लाह के घर पर कई बार जांच में सहयोग करने का नोटिस भी चस्पा किया गया. अब अमानतुल्लाह की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी होने से पहले एक नोटिस भेजा जा रहा है. इसके बाद जल्द ही नोएडा पुलिस अमानतुल्लाह और उनके बेटे अनस की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी करेगी.
इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने अमानतुल्लाह और उनके बेटे और एक सहयोगी पर दर्ज एफआईआर में कई और धाराओं को बढ़ाया है. अब अगर विधायक पिता-पुत्र गिरफ्तार होते हैं तो उनकी जमानत हो पाना मुश्किल होगा. पुलिस ने जांच के दौरान धारा 147, 149, 452, 307, 394, 34 और 3 (2) (v) एससी/एसटी एक्ट लगाई है.
यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी के बीच दिल्ली में गहराया जल संकट, केजरीवाल सरकार ने SC में याचिका दायर कर की ये मांग
पुलिस ने बताया कि फरार चल रहे विधायक, उनके पुत्र अनस और अबु बकर के खिलाफ कुर्की की तैयारी चल रही है. कोर्ट ने कुर्की की कार्रवाई से पूर्व नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं. वहीं जिला कोर्ट से अंतरिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अमानतुल्लाह ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
7 मई की सुबह विधायक के बेटा अनस अपनी कार से नोएडा के सेक्टर 95 में पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे. आरोप है कि लाइन तोड़ कर जल्दी पेट्रोल भरवाने को लेकर उसकी पंप कर्मचारियों से लड़ाई हो गई. इसके बाद अमानतुल्लाह खान खुद पहुंचे और मैनेजर को धमकाया.
इस मामले में पुलिस ने विधायक अमानतुल्लाह खान के मैनेजर इकरार अहमद को गिरफ्तार किया है. नोएडा पुलिस विधायक, उनके बेटे और उनके एक सहयोगी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट (NBW) भी जारी कर चुकी है. विधायक की तलाश में नोएडा पुलिस की कई टीमें लगातार दिल्ली और आसपास के इलाकों में दबिश भी दे रही हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी है.
-भारत एक्सप्रेस
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक गाजियाबाद के…
विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…
Yogi Adityanath AI video: अखिलेश यादव के कार्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ का AI डांस…
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…