देश

Bihar की मुंगेर सीट पर दोबारा मतदान कराने की मांग वाली याचिका पर SC ने सुनवाई से किया इनकार, RJD ने बूथ कैप्चरिंग का लगाया था आरोप

बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट पर हुए मतदान में पोलिंग बूथों पर बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाकर दोबारा मतदान कराने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की अवकाशकालीन पीठ ने सुनवाई से इनकार कर दिया है. यह याचिका राष्ट्रीय जनता दल (RJD) उम्मीदवार कुमारी अनीता ने दायर की थी.

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि बिना याचिका दाखिल किए हाईकोर्ट पर आरोप लगाना बिल्कुल ठीक नहीं है. हाईकोर्ट खुला है आप वहां जाइए हम इस पर सुनवाई नहीं करेंगे. जिसके बाद आरजेडी उम्मीदवार कुमारी अनीता ने अपनी याचिका वापस ले ली.

आरजेडी ने बूथ कैप्चरिंग का लगाया आरोप

याचिकाकर्ता अनीता ने कुछ मतदान केंद्रों पर बड़े पैमाने पर धांधली और बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए नए सिरे से वोटिंग की मांग की थी. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा आप हाईकोर्ट जाकर अपनी बात रखें. अनीता ने याचिका में आरोप लगाया था कि लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार की मुंगेर लोकसभा में 45 बूथ पर मतदान के दौरान JDU कार्यकर्ताओं द्वारा मतदान अधिकारियों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर धांधली की.


यह भी पढ़ें: क्या राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप? Porn Star को चोरी-छुपे पैसे देने के आरोप में दोषी पाए गए पूर्व प्रेसीडेंट


आरजेडी उम्मीदवार के साथ मारपीट का आरोप

याचिका में कहा गया था कि इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई, जिसे लेकर 13 मई को एफआईआर भी दर्ज कराई गई है. जब जिला निर्वाचन अधिकारी से इस घटना की जानकारी दी गई तो उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन कुछ किया नहीं.

याचिका में यह भी मांग की गई थी कि जिला निर्वाचन अधिकारी को सभी प्रशासनिक जिम्मेदारियों से हटाने का निर्देश देते हुए मुंगेर के 45 बूथों पर स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान को सुनिश्चित करने का निर्देश चुनाव आयोग को दिया जाए.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

39 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

46 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

47 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

54 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago