देश

अब पूरी दुनिया में हो रहा भारतीय संस्कृति का प्रसार-प्रचार, हमारी प्राचीन सभ्यता की तुलना में कोई देश नहीं: VHP नेता

दुनिया को भारत से बहुत कुछ सीख मिल सकती है. भारतीय पारिवारिक व्यवस्था दुनिया के लिए एक आदर्श है. वर्तमान में हिंदू संस्कृति का पूरे विश्व में प्रसार हो रहा है. विश्व में सभी समस्याओं का हल भारत की संस्कृति से ही मिल सकता है. ये बातें आज विश्व हिंदू परिषद (VHP) के पदाधिकारी खगेंद्र भार्गव ने कहीं.

खगेंद्र भार्गव मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में आयोजित विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए. उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव ने कहा कि दुनिया में भारतीय संस्कृति का प्रभाव बढ़ रहा है. एक स्थानीय विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण वर्ग में 100 से अधिक विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं.

हमारे देश का गौरवशाली इतिहास रहा

विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री भार्गव ने कहा, “भारत का और हम सभी का गौरवशाली इतिहास रहा है. वर्तमान में आत्महीनता की भावना हमारे अंदर आ गई है, हम कौन हैं, हम इस भाव को भूल गए हैं. पूर्व में हम उन्नत भी थे, संपन्न भी थे. हमारी सभ्यता की तुलना में कोई देश नहीं था. हमारे देश में उन्नत विश्वविद्यालय थे, दुनिया भर के लोग यहां शिक्षा के लिए आते थे.”

दुनिया का उद्धार करता रहा है भारत

विहिप नेता खगेंद्र भार्गव ने कहा, “भारत का निर्माण दुनिया का उद्धार करने के लिए हुआ है. आज विदेशों में हमारी संस्कृति का प्रभाव रहा है. किसी समय बहुत बड़े भू—भाग पर भारतीय संस्कृति को मानने वाले लोग हुआ करते थे. आज भी वहां भारतीय संस्कृति का अच्छा प्रभाव है.”

चीन में बौद्ध धर्म भारत से ही गया

उन्होंने कहा, “भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ के नाम से इंडोनेशिया में एयरलाइन है. दुनिया का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर अंकोरवाट, कंबोडिया में स्थित है. चीन में बौद्ध धर्म भारत से ही गया. मैक्सिको, दक्षिण अमेरिका में आज भी भारत में रहने वाले लोगों के जैसे ही लोग रहते हैं, वो भारत की संस्क्रति जैसी संस्कृति को मानते हैं. वियतनाम में भगवान विष्णु का प्राचीन मंदिर स्थित है.”

थाईलैंड में राष्ट्रीय ग्रंथ रामकीर्ति के नाम से रामायण

भारतीय संस्कृति और धर्म के प्रभाव का जिक्र करते हुए भार्गव ने कहा, “थाईलैंड में राष्ट्रीय ग्रंथ रामकीर्ति के नाम से रामायण है. वहां का राष्ट्रीय पक्षी हंस है, वहां के राजा के नाम के पहले रामाधिपति लगता है. साइबेरिया के लोग आज भी अग्नि एवं सूर्य की पूजा करते हैं, गंगाजल का भी वहां बहुत महत्व है.”

यह भी पढ़िए— इस्लामी-सनातनी संस्कृति का मेल: अरब प्रायद्वीप की भूमि पर तैयार पहला हिंदू मंदिर दिखता है ऐसा, बसंत पंचमी पर उद्घाटन; तस्वीरों से कीजिए दर्शन

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

2 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

16 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

19 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

41 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

45 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago