देश

BMW से भी महंगा है नोएडा का ‘प्रीतम’ बैल! NDRF ने बाढ़ से किया रेस्क्यू, जानें इस मवेशी की कीमत

Pritam Bull: यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली एनसीआर के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. कई लोगों के घरों में यमुना का पानी घुस गया है. दिल्ली में लाल किला से लेकर पुराना किला तक, राजघाट, आईटीओ समेत कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव हो गया है. बाढ़ से प्रभावित 20 हजार से अधिक लोगों को राजधानी में राहत शिविरों में रखा गया है. वहीं, इस बीच दिल्ली से सटे नोएडा के भी कई इलाकों में बाढ़ आ गई है. यहां एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी है. लोगों के साथ मवेशियों का भी खास ध्यान रखा जा रहा है. गाजियाबाद में एनडीआरएफ की टीम ने कई मवेशियों के साथ ‘प्रीतम’ नाम के बैल को भी बाढ़ से रेस्क्यू किया है. इसकी कीमत महंगी कार बीएमडब्ल्यू से भी अधिक है.

Pritam Bull: प्रीतम बैल की कीमत है 1 करोड़ रुपये

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाढ़ से गाजियाबाद व नोएडा के कुछ क्षेत्रों की स्थिति खराब हो गई है. यहां बाढ़ के पानी से लोगों के साथ मवेशियों को भी भारी परेशानी हो रही है. गाजियाबाद में एनडीआरएफ की 8वीं बटालियन मुख्य रूप से पशु और मवेशियों को बाढ़ से बचाव के लिए काम कर रही है. इस बचाव कार्य का यह बटालियन अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फोटो और वीडियो भी शेयर करती रहती है. ऐसे में इसने एक पोस्ट की है, जिसमें तीन मवेशियों को बचाने की जानकारी दी गई है. एनडीआरएफ की इस टीम ने तस्वीरों के साथ ट्वीट कर लिखा,”एनडीआरएफ की 8वीं बटालियन की टीम गाजियाबाद ने नोएडा से 3 मवेशियों को बचाया है, जिसमें भारत का नंबर 1 बुल ‘प्रीतम’ भी शामिल है. इसकी कीमत 1 करोड़ रुपये है. एनडीआरएफ की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की जान बचाने के लिए लगन से काम कर रही है.”

ये भी पढ़ें- मेरठ में हाईटेंशन तार से कावड़ियों के डीजे टकराने की घटना, अब तक 5 श्रद्धालुओं की मौत, 15 जख्मी

दिल्ली समेत हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बदतर है स्थिति

आपको बता दें कि भारी बारिश और हथिनीकुंड से यमुना में पानी छोड़े जाने से दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. यहां के कई क्षेत्रों में यमुना का पानी घुस गया है. लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में यमुना नदी ने 45 सालों का रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अपने जलस्तर में काफी वृद्धि की है. हालांकि, कहा जा रहा है कि अब धीरे-धीरे यमुना का जलस्तर कम हो रहा है जिससे आने वाले दिनों में दिल्ली में बाढ़ से राहत मिलने की संभावना है. वहीं, दिल्ली के अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण स्थिति बदतर हो गई है. यहां की ब्यास सहित कई नदियां उफान पर हैं. पहाड़ों से लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं. यहां की सरकार बचाव कार्य के लिए टीमों को लगा दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

23 seconds ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

4 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

5 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

18 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

34 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

39 minutes ago