फोटो-सोशल मीडिया
UP Board News: यूपी बोर्ड यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिक्षा शुरू होने वाली है. इससे पहले यूपी सरकार विद्यार्थियों को किसी तरह समस्या न हो, इसके लिए लगातार कार्य कर रही है. तो वहीं लगातार यूपी बोर्ड को हाईटेक बनाया जा रहा है. इसी क्रम में छात्रों की समस्या सुलझाने के लिए शनिवार को ‘समाधान’ पोर्टल को भी शुरू कर दिया गया है. इससे छात्रों को बड़ी सुविधा मिली है. अब बोर्ड कार्यालय आए बिना ही उनकी समस्याएं 15 दिन के भीतर ही सुलझा दी जाएंगी.
यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने ‘समाधान’ पोर्टल लॉन्च करते हुए कहा कि बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में हर साल 55 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होते हैं. संख्या अधिक होने के कारण, शैक्षिक रिकॉर्ड में त्रुटियों की संख्या भी आनुपातिक रूप से अधिक है. इसी के साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि, अब विद्यार्थियों को बोर्ड सम्बंधी किसी भी समस्या के लिए बोर्ड कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है. उनकी सभी समस्या 15 दिन के अंदर इसी पोर्टल के माध्यम से दूर कर दी जाएंगी. इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि, पोर्टल यूपी बोर्ड से संबद्ध 27 हजार से अधिक स्कूलों के करोड़ों छात्रों की समस्याओं को देखते हुए बनाया गया है. मालूम हो कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं को यूपी बोर्ड का चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन पोर्टल शुरू होने से छात्र-छात्राओं की समस्या अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने के बाद ही दूर हो सकेंगी.
बता दें कि बोर्ड से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर विद्यार्थियों को प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बरेली और गोरखपुर में बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों में जाना पड़ता है और तमाम समस्या का सामना करना पड़ता है. इसलिए छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए ‘समाधान’ पोर्टल लॉन्च किया गया है. पोर्टल पर छात्र छात्राओं को 13 विभिन्न प्रकार की सुविधाएं ऑनलाइन प्रदान की जाएंगी और इसके जरिए 15 दिन के अंदर ही समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा. पोर्टल पर निगरानी के लिए प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया जा रहा है.
नियंत्रण कक्ष में दो टोल फ्री नंबरों पर मिलने वाली शिकायतों, समस्याओं एवं प्रश्नों को दर्ज कर किया जाएगा और फिर केस नंबर छात्रों और अभिभावकों को आवंटित कर समस्या का समाधान किया जाएगा. तो वहीं समस्या का हल होने के बाद शिकायत करने वाले संबंधित छात्र को सूचना भी दे दी जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…