देश

Lok Sabha Election 2024: सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस-सपा में खटपट तेज! इतनी सीटों के लिए अखिलेश को लिखी गई चिट्ठी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की राजनीति में जमकर उथल-पुथल दिखाई दे रही है. जयंत की ओर से सपा को झटका मिलने के अटकलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस की नाराजगी भी साफ हो गई है. खबर सामने आ रही है कि, इंडिया गठबंधन के सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से 20 सीटों की मांग को लेकर चिठ्ठी लिखी है. ये लेटर बुधवार को कांग्रेस की ओर से सपा मुखिया को भेजा गया है. हालांकि इस चिट्ठी में कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम नहीं बल्कि सिर्फ लोकसभा सीटों के नाम हैं.

बता दें कि सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश यादव पहले ही खुलासा कर चुके हैं कि कांग्रेस से 11 सीटों को लेकर बात हुई है और यूपी में कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो इसी के बाद कांग्रेस की ओर से बयान आया था कि अभी सीटों को लेकर बात तय नहीं हुई है. तो वहीं अब कांग्रेस की इस चिठ्ठी से साफ हो रहा है कि सपा और कांग्रेस के बीच भी बहुत कुछ ठीक नहीं है. बता दें कि 11 सीटों पर कांग्रेस तैयार नहीं है और उसने 20 सीटों की मांग की है. तो वहीं सपा अपने 16 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. कहा जा रहा है कि अखिलेश द्वारा जल्दी-जल्दी लिए गए फैसले के कारण कांग्रेस नाराज है तो वहीं जयंत भी अखिलेश के इसी व्यवहार से नाराज हैं और बताया जा रहा कि वह जल्द ही भाजपा का हाथ थाम सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो सपा को बड़ा झटका लगेगा तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और सपा में भी बात बिगड़ती दिखाई दे ही है.

ये भी पढ़ें-UP Politics: अखिलेश ने सीएम योगी के बयान पर किया पलटवार, कहा- योगी पहले यह बताएं- “कौरव कौन और पांडव कौन”

यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश

तो वहीं 14 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी पहुंच रही है. इस सम्बंध में अखिलेश यादव को भी निमंत्रण मिला है और अखिलेश इसमें शामिल होंगे. माना जा रहा है कि, इसके बाद हो सकता है कि सपा की ओर से कांग्रेस को सीटें बढ़ा दी जाएं. हालांकि अब सब कुछ समाजवादी पार्टी के रुख पर निर्भर करता है. हालांकि ये कहा जा रहा है कि, जयंत के सपा का साथ छोड़ने की अटकलों के बीच कांग्रेस की इस चिठ्ठी ने अखिलेश को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है. जानकार कहते हैं कि अगर अखिलेश कांग्रेस, जयंत को साथ लेकर नहीं चलेंगे तो यूपी में उनको तगड़ा झटका लग सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! 33 लाख नोटिस पर मच गया बवाल

Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…

9 seconds ago

नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक बुराइयों पर चोट, ‘कला संकुल’ में मंचीय कला संगोष्ठी का आयोजन

नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…

5 minutes ago

सोना हुआ धड़ाम! दुकानों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, जानिए किस देश में मचा हड़कंप; देखें VIDEO

Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…

26 minutes ago

ब्रिक्स मंच पर भारत-ईरान की कूटनीति; पीएम मोदी से मिले ईरानी प्रतिनिधि, एस जयशंकर और शशि थरूर से भी हुई खास बातचीत

दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…

44 minutes ago

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

55 minutes ago

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

1 hour ago