Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Politics: अखिलेश ने सीएम योगी के बयान पर किया पलटवार, कहा- योगी पहले यह बताएं- “कौरव कौन और पांडव कौन”

अखिलेश ने कहा कि, “भाजपा जानती है कब किस दल को तोड़ना है, कब किस-किस नेता को दल में शामिल करना है. कब किस नेता के यहां ईडी का छापा डलवाना है.”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

सौरभ अग्रवाल

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक करते नजर आ रहे हैं और चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर रहे हैं. इस बार उन्होने यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर सत्तारूढ़ दल भाजपा को मात देने का दावा किया है. इसी के अनुसार वह काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच वह आज वाराणसी पहुंचे और यहां से भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, भाजपा जानती है कि कब किस दल के नेता को शामिल करना है और कब किसके यहां सीबीआई-ईडी का छापा पड़वाना है.

वाराणसी पहुंचे सपा अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “भाजपा जानती है कब किस दल को तोड़ना है, कब किस-किस नेता को दल में शामिल करना है. कब किस नेता के यहां ईडी का छापा डलवाना है, कब किस नेता के यहां सीबीआई की रेड पड़वाना है, यह सब भाजपा बड़ी अच्छी तरीके से जानती है.” अखिलेश ने आगे भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, ” कब बेईमानी करनी है यह भी भाजपा जानती है.” इसी के साथ ही अखिलेश ने चंडीगढ़ का हवाला देते हुए कहा कि चंडीगढ़ में भाजपा ने बेईमानी की.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: अगर अभी हुआ चुनाव तो देखें यूपी में भाजपा को मिलेंगी कितनी सीटें! सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

 हो गई है नौजवानों की मजबूरी

साथ ही अखिलेश ने कहा कि, इस देश में नौजवानों का बुरा हाल है. रोजगार न होने के कारण नौजवान इजराइल जाने के लिए मजबूर है, ऐसा नौजवान तभी करते हैं जब उनके पास कोई विकल्प नहीं रहता. इजराइल जैसे वार जोन में रोजगार के लिए युवाओं को जाना मजबूरी हो गई है.

कौन है कौरव-कौन है पांडव

भोले बाबा की नगरी पहुंचे अखिलेश ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के कौरव- पांडव को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि, पहले यह तय करना होगा की कौरव कौन है और पांडव कौन है. भाजपा कहती है कि वो सबसे बड़ा दल है, भाजपा के साथ सबसे ज्यादा लोग जुड़े हैं तो ऐसे में कौरव कौन है और पांडव कौन है, यह भी मुख्यमंत्री बताएं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नंदी के बैरिकेडिंग तोड़ने के बयान पर उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग संविधान पर भरोसा करते हैं न्यायालय की बात मानते हैं इस तरीके के बयानों का कोई मतलब नहीं.

किसानों का है बुरा हाल

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि देश में किसानों का भी बुरा हाल है एक लाख किसानों ने आत्महत्या कर ली है. इसी के साथ एयरपोर्ट से निकलने के बाद अखिलेश यादव संकट मोचन के महंत प्रोफेसर विशम्भर नाथ मिश्र के आवास पर पहुंचे और वहां उनके माता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. सपा सुप्रीमो पूर्व विधायक पूनम सोनकर के आवास पर पहुंचे और वहां उनके सुपुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital