सांकेतिक तस्वीर.
आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार ने अपना चुनावी वादा पूरा करते हुए राज्य में नई शराब नीति लागू की है, जिसके बाद अब किसी भी ब्रांड की शराब (Liquor) का 180 ML पैक सिर्फ 99 रुपये में मिलेगा. सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा चुनावों के दौरान जनता से वादा किया था कि राज्य में उनकी सरकार बनने पर लोगों को किफायती दरों पर अच्छी क्वालिटी की शराब उपलब्ध कराई जाएगी.
नई शराब नीति के तहत लाइसेंस लेने की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. लाइसेंस लॉटरी के माध्यम से दिया जाएगा. इसके लिए कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है. दुकानों के लाइसेंस को दो साल की वैधता के साथ दिया जाएगा. आवेदन शुल्क 2 लाख रुपये रखा गया है, जो नॉन रिफंडेबल है.
मामले की जानकारी देते हुए एनटीआर जिले की डीएम डॉ. जी श्रीजना ने बताया कि 113 शराब (Liquor) की दुकानों के लिए अब तक करीब 6 हजार आवेदन मिले हैं. इन आवेदनों का चयन लॉटरी के जरिए किया जाएगा. नई शराब नीति के तहत राज्य में किसी भी ब्रांड की 180 एमएल की शीशी 99 रुपये में बेची जाएगी.
यह भी पढ़ें- लाखों कर्मचारियों को मिला दिवाली का तोहफा! इतने फीसदी बढ़ा DA, जानिए बेसिक सैलरी पर कितना होगा फायदा
शराब की दुकानों के लिए लाइसेंस फीस को चार स्लैब में बांटा गया है, जिसमें 50 लाख रुपये से लेकर 85 लाख रुपये तक का शुल्क निर्धारित किया गया है. इतना ही नहीं, राज्य में शराब की 10 फीसदी दुकानें ताड़ी निकालने वालों के लिए आरक्षित रहेंगी.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…