नाइजीरियन एनएसए नुहू रिबाडूी ने अजीत डोभाल से की मुलाकात.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (NSA Ajit Doval) के निमंत्रण पर, नाइजीरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नुहू रिबाडू दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं. रिबाडू के दौरे का आज दूसरा दिन है. आज (5 नवंबर) नुहू रिबाडू ने नई दिल्ली में एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की. इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने आतंकवाद, उग्रवाद, कट्टरपंथ (साइबरस्पेस सहित) के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय अपराध, हथियारों और नशीली दवाओं की तस्करी से उत्पन्न खतरों और चुनौतियों पर रणनीतिक भारत-नाइजीरिया साझेदारी को लेकर बात की.
दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ अपनी लड़ाई को बढ़ाने के लिए सहयोग के विशिष्ट क्षेत्रों की पहचान की, तथा अपने दृढ़ विश्वास को दोहराया कि किसी भी रूप या अभिव्यक्ति में आतंकवाद को उचित नहीं ठहराया जा सकता. वे द्विपक्षीय क्षमता निर्माण में सहयोग बढ़ाने तथा अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर भी सहमति जताई. अपनी यात्रा के दौरान, नाइजीरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने मानेसर स्थित राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के परिसर का भी दौरा किया.
यह भी पढ़ें- Bangladesh Electricity Crisis: अडानी भरोसे बांग्लादेश! अगर नहीं किया भुगतान तो अंधेरे में आ जाएगा देश
-भारत एक्सप्रेस
1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…
प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन 5 से 7 अक्टूबर…
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के खाते से पूर्व मुख्यमंत्री को 30 लाख रुपए ट्रांसफर…
पीएम मोदी 3 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा के बड़े…
दिल्ली हाई कोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में बिहार के साहिबगंज से पूर्व बीजेपी…