Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नाइजीरिया के NSA नुहू रिबाडू ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से की मुलाकात, आतंकवाद और कट्टरपंथ समेत कई मुद्दों पर की चर्चा

दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ अपनी लड़ाई को बढ़ाने के लिए सहयोग के विशिष्ट क्षेत्रों की पहचान की, तथा अपने दृढ़ विश्वास को दोहराया कि किसी भी रूप या अभिव्यक्ति में आतंकवाद को उचित नहीं ठहराया जा सकता.

Ajit Doval

नाइजीरियन एनएसए नुहू रिबाडूी ने अजीत डोभाल से की मुलाकात.

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (NSA Ajit Doval) के निमंत्रण पर, नाइजीरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नुहू रिबाडू दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं. रिबाडू के दौरे का आज दूसरा दिन है. आज (5 नवंबर) नुहू रिबाडू ने नई दिल्ली में एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की. इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने आतंकवाद, उग्रवाद, कट्टरपंथ (साइबरस्पेस सहित) के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय अपराध, हथियारों और नशीली दवाओं की तस्करी से उत्पन्न खतरों और चुनौतियों पर रणनीतिक भारत-नाइजीरिया साझेदारी को लेकर बात की.

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड परिसर का किया दौरा

दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ अपनी लड़ाई को बढ़ाने के लिए सहयोग के विशिष्ट क्षेत्रों की पहचान की, तथा अपने दृढ़ विश्वास को दोहराया कि किसी भी रूप या अभिव्यक्ति में आतंकवाद को उचित नहीं ठहराया जा सकता. वे द्विपक्षीय क्षमता निर्माण में सहयोग बढ़ाने तथा अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर भी सहमति जताई. अपनी यात्रा के दौरान, नाइजीरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने मानेसर स्थित राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के परिसर का भी दौरा किया.

यह भी पढ़ें- Bangladesh Electricity Crisis: अडानी भरोसे बांग्लादेश! अगर नहीं किया भुगतान तो अंधेरे में आ जाएगा देश

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest