देश

“हिंदुस्तान में कोई धर्म खतरे में नहीं, यहां सभी को बराबर का हक”, मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव के सामने NSA Ajit Doval ने दिया बड़ा बयान

NSA Ajit Doval: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने मंगलवार को कहा कि हिंदुस्तान में कोई धर्म खतरे में नहीं है. आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता. भारत सभी मसलों के हल के लिए सहनशीलता, संवाद और सहयोग को बढ़ावा देता है. भारत में सभी को बराबर का हक है. एनएसए डोभाल ने नई दिल्ली में इंडिया इस्लामिक सेंटर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत भी आतंकवाद का शिकार है. देश ने 26/11 मुंबई हमले सहित कई आतंकी हमलों का सामना किया है.

उन्होंने कहा, “भारत उन लोगों के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहा है जो दुनियाभर में आतंकवाद और उग्रवाद को बढ़ावा दे रहे हैं. डोभाल ने कहा, “या तो हम साथ काम करेंगे या हम बर्बाद हो जाएंगे.” 11 जुलाई को सुबह 11 बजे, खुसरो फाउंडेशन के निमंत्रण पर, मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा ने इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के बीएस अब्दुर रहमान ऑडिटोरियम में प्रमुख धार्मिक और सामुदायिक नेताओं की एक सभा को संबोधित किया. इस दौरान एनएसए डोभाल से उनकी मुलाकात भी हुई.

पवित्र है भारतीय संविधान: अब्दुल करीम इस्सा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव मुहम्मद बिन अब्दुल करीम इस्सा ने कहा, “भारतीय ज्ञान ने मानवता के लिए बहुत योगदान दिया है और भारत में मुसलमानों को अपनी राष्ट्रीयता और संविधान पर गर्व है.” उन्होंने आगे कहा, “भारतीय समाज में मुस्लिम समाज को अपनी राष्ट्रीयता पर गर्व है, कि वे भारतीय नागरिक हैं, और उन्हें अपने संविधान पर गर्व है.” उन्होंने आगे कहा, “भारतीय संविधान एक पवित्र संविधान है जो विभिन्न जातियों और धर्मों के लोगों सहित पूरे देश को एकजुट करता है.”

यह भी पढ़ें: Forbes 2023: अमेरिका की टॉप 100 सफल महिलाओं की सूची में 4 भारतवंशी, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन हैं ये ‘सेल्फ मेड वुमेन’

मुहम्मद बिन अब्दुल करीम इस्सा ने भी भारत से दुनिया में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि हर देश एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है और समान उद्देश्य साझा करता है.” अपने प्रवास के दौरान, डॉक्टर मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा राष्ट्रपति, पीएम नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ इस्लामी धार्मिक नेताओं और विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेताओं से भी मुलाकात करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Dr. Khalid Raza Khan

Recent Posts

सर्वपितृ अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, जानें मेष से मीन तक के उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…

13 minutes ago

महिला पहलवानों की अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट में सुनवाई; बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने को दी गई है चुनौती

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण के आरोपों से बरी किए…

13 minutes ago

Ayodhya News: पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी से मारपीट का आरोप, पेट्रोल पंप विवाद में हंगामा

अयोध्या में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी ने पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के विवाद…

17 minutes ago

जिस मां ने पाला, उसी की बन गई कातिल, इंस्टाग्राम वाले प्यार के लिए बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

Sonipat Mother Murder Case: हरियाणा के सोनीपत में बेटी जानवी पर अपने प्रेमी विकास के…

25 minutes ago

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

49 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

1 hour ago