खेल

INDW vs BANW: शेफाली वर्मा का कमाल, दूसरे T20 में भारत ने बांग्लादेश को 8 रनों से हराया, सीरीज पर किया कब्जा

INDW vs BANW T20i: भारत ने बांग्लादेश को दूसरे टी20 मुकाबले में हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. लो स्कोरिंग मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 96 रनों का लक्ष्य रखा था. लेकिन बांग्लादेश की टीम इस छोटे से लक्ष्य के आगे लड़खड़ा गई. भारतीय टीम की कसी हुई गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश की पूरी टीम 87 रनों पर ऑल आउट हो गई.

बांग्लादेश की तरफ से कप्तान निगार सुल्ताना (38) ही टीम इंडिया की गेंदबाजी का कुछ मुकाबला कर सकीं. इसके बाद कोई भी खिलाड़ी दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सकी. ढाका में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए. जबकि मिनी मनु ने दो विकेट लिए. आखिरी ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी और कप्तान हरमनप्रीत ने शेफाली के हाथों में गेंद थमा दी. शेफाली ने कप्तान को निराश नहीं किया. पहली गेंद पर एक रन जरूर बना लेकिन बांग्लादेश ने रन आउट के रूप में एक विकेट गंवा दिया.

शेफाली वर्मा ने आखिरी ओवर में किया कमाल

दूसरी गेंद पर शेफाली ने नाहिदा को पवेलियन भेज दिया. तीसरी गेंद पर शेफाली ने कोई रन नहीं दिया जबकि चौथी गेंद पर शेफाली ने फहीमा का कैच लपककर बांग्लादेश को एक और झटका दे दिया. पांचवीं गेंद पर भी बांग्लादेश की टीम कोई रन नहीं बना सकी और आखिरी गेंद पर विकेट लेने के साथ ही शेफाली ने मैच भारत की झोली में डाल दिया. शेफाली ने एक ही ओवर में तीन विकेट झटके जबकि बांग्लादेश ने आखिरी ओवर में 4 विकेट गंवा दिए और टीम केवल एक रन बना सकी.

ये भी पढ़ें: बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास, हेंडिग्ले में जीत के साथ तोड़ डाला MS Dhoni का बरसों पुराना ये रिकॉर्ड

इसके पहले, भारतीय टीम की शुरुआत पिछले मैच के मुकाबले बेहतर रही थी. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना अच्छे टच में नजर आ रही थीं लेकिन 33 रनों के स्कोर पर मंधाना के आउट होने के साथ ही विकेट गिरने का सिलसिला ऐसा शुरू किया कि पूरी टीम 100 रन भी नहीं बना सकी. जेमिमा रोड्रिंग्स 8 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं.

भारत ने जीती सीरीज

इसके बाद यास्तिका भाटिया (11), दीप्ति शर्मा (10) और अमरजोत कौर (14) के दहाई के स्कोर की मदद से टीम इंडिया 8 विकेट के नुकसान पर 95 रनों तक पहुंच सकी. बांग्लादेश की तरफ से सुल्ताना खातून ने 3 और फहीम खातून ने 2 विकेट झटके. तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने सात विकेट से जीता था. इस तरह से भारत ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

9 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

27 minutes ago

भारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, फ्लाइट हाईजैक की कोशिश के बीच दिखाई बहादुरी

Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…

34 minutes ago

मिडटर्म चुनाव में उड़ी ट्रंप की नींद! हार के डर से रिपब्लिकन राज्यों में 2 लाख भारतीयों के नाम काटे

US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…

41 minutes ago

मुस्लिम बहुल इलाकों में भी चल रहा ‘मोदी मैजिक’! असम के नगांव से बंगाल के रेजीनगर तक BJP की बल्ले-बल्ले

2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…

42 minutes ago

महंगे हुए गीजर, कूलर और पंखे, कॉपर-स्टील की कीमतों में उछाल से बढ़ा बोझ; लैपटॉप-मोबाइल भी महंगे

Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…

60 minutes ago