मनोरंजन

इस साल आने वाली ये 6 फिल्में हैं मेगा बजट, शाहरुख की ‘जवान’ के साथ अक्षय की 2 मूवी भी लाइन में

इस साल ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘आदिपुरुष’ समेत कई मेगाबजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुईं. सिर्फ शाहरुख खान की ‘पठान’ ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं. वहीं अब फैंस को शाहरुख की ‘जवान’ से उम्मीदें हैं, ये भी एक मेगा बजट फिल्म है.

जवान एक मल्टीस्टारर फिल्म

शाहरुख खान की जवान एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा ​​मुख्य और अहम भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा दीपिका पादुकोण, थलापति विजय और संजय दत्त गेस्ट अपीयरेंस में हैं. फिल्म में रिद्धि डोगरा और योगी बाबू जैसे कलाकार भी हैं, जो इस एक्शन फिल्म को हाई बजट बना रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 220 करोड़ रुपये है. यहां हम आपको इस साल आने वाली 7 मेगा बजट फिल्मों के बारे में बता रहे हैं.

‘गदर 2’ 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर होगी रिलीज

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है. फिल्म का बजट 100 करोड़ है. अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर ओह माय गॉड यानी ओएमजी 2 का बजट 150 करोड़ रुपये है. यह फिल्म 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- RRR 2: एसएस राजामौली नहीं करेंगे सीक्वल का निर्देशन, हॉलीवुड के निर्माताओं के संग मिलाएंगे हाथ, जानिए क्या है वजह

रणवीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ का बजट 100 करोड़ रुपये है. यह फिल्म पहले 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने इसे 3 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है. वहीं, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का बजट 70 करोड़ है। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी हैं. यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी.

‘इमरजेंसी’ का टीजर हुआ लॉन्च

कंगना रनौत की मल्टीस्टारर फिल्म ‘इमरजेंसी’ अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में है. फिल्म का पोस्ट और टीजर लॉन्च हो चुका है. फिल्म में अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी समेत कई टैलेंटेड कलाकार हैं. इसका बजट करीब 60 करोड़ रुपए है. तमिल एक्टर सूर्या की सुपरहिट फिल्म ‘सोर्राई पोटरू’ के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार और राधिका मदान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह एक मेगा बजट फिल्म है.

Dimple Yadav

Recent Posts

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

2 minutes ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

26 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

39 minutes ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

1 hour ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

2 hours ago