देश

एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट की नोटिस का दिया जवाब, एजेंसी ने कहा- परीक्षा रद्द होने से होनहार छात्रों के साथ धोखा होगा

NEET Paper Leak Case: नीट-यूजी 2024 धांधली मामले में सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद NTA ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है. NTA ने अपने जवाब में कहा है कि NEET-UG 2024 को रद्द करना उचित नहीं है, क्योंकि अगर परीक्षा रद्द की जाती है तो यह होनहार छात्रों के साथ धोखा होगा. नीट परीक्षा धांधली मामले में NTA ने हलफनामा दाखिल किया है.

एनटीए ने क्या कहा?

NTA ने कहा कि पेपर लीक की सूचना मिलते ही सभी जरूरी कदम उठाए गए थे. NTA ने कहा है कि कई राज्यों में NEET पेपर लीक की शिकायतें आई हैं, और इसलिए सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है. NTA ने यह भी कहा है कि इससे जुड़े मामलों में गिरफ्तारियां भी की गई हैं और पेपर लीक करने वाले संगठित गिरोह के साथ ही उसके सरगना की तलाश लगातार जारी है. NTA ने कहा है कि शिक्षा मंत्रालय की ओर से एक हाई लेवल कमेटी NTA को बेहतर बनाने और परीक्षाओं को सही तरीके से कराने के सुझाव देने के संबंध में गठित की गई है.

सरकार ने कमेटी का किया गठन

इस कमेटी का नेतृत्व पूर्व इसरो चेयरमैन डॉक्टर के राधाकृष्णन कर रहे है, जो दो माह में मंत्रालय को रिपोर्ट सौपेंगे. पेपर लीक करने के पीछे संगठित गिरोह और सरगना का पता लगाने के लिए जांच लगातार जारी है. सरकार ने हाल ही में लागू किए गए सार्वजनिक परीक्षा कानून का हवाला देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्ती से निपटा जा सके इसके लिए सरकार सख्त कानून लेकर आई है.

पेपर लीक में अब तक 26 याचिकाएं दायर

बता दें कि नीट यूजी परिणाम 2024 के खिलाफ कई छात्रों, कोचिंग संस्थानों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. अब तक लगभग 26 याचिका दायर की जा चुकी है. जिसमें NTA की ओर से भी कई याचिकाएं दायर की गई है. जिसमें देशभर के अलग-अलग राज्यों में दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर की मांग की गई है. याचिकाओं में कुछ में याचिकाकर्ताओं ने पेपर लीक का आरोप लगाया है तो कुछ ने पूरी परीक्षा रद्द करने और मेडिकल प्रवेश परीक्षा को दोबारा आयोजित करने की गुहार लगाई है.

यह भी पढ़ें- …तो क्या झारखंड सरकार ने लीक कराया नीट का पेपर? BJP सांसद के इस बयान के क्या हैं मायने

वहीं कुछ याचिकाकर्ताओं ने NTA के संचालन की जांच करने की मांग की है. NTA सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए NEET-UG का आयोजन करती है. इस साल 5 मई को 4750 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 24 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. प्रश्न पत्र लीक समेत अनियमितताओं के आरोपों के कारण कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए तथा विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को उठाया.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

21 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

33 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

1 hour ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

1 hour ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

2 hours ago