खेल

Paris Olympics 2024: भारतीय दल से PM Modi की मुलाकात, दिया जीत का ‘गुरु मंत्र’

Paris Olympics 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक में हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ियों से खास मुलाकात की और उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी. गुरुवार को पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए रवाना होने वाले भारतीय दल से बातचीत की. इस दौरान कई खिलाड़ी ऑनलाइन भी जुड़े, इनमें नीरज चोपड़ा, प्रियंका गोस्वामी और पीवी सिंधु जैसी धाकड़ खिलाड़ी भी रहे.

पीएम मोदी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से खिलाड़ियों से मुलाकात का वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “ओलंपिक के लिए पेरिस जा रहे हमारे दल से बातचीत की. मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे. उनकी जर्नी और सफलता 140 करोड़ भारतीयों को उम्मीद देती है.” पीएम मोदी ने देश के लोगों से 26 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का भी आग्रह किया. भारत 2020 टोक्यो ओलंपिक में अपने 7 पदकों की संख्या को पार करने की कोशिश करेगा.

पीएम मोदी ने कहा, “साथियों, पेरिस ओलंपिक में आपको कुछ चीजें पहली बार देखने को मिलेंगी. निशानेबाजी में हमारे खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने आ रही है. टेबल टेनिस में पुरुष और महिला दोनों टीमों ने क्वालीफाई किया है. हमारी निशानेबाज बेटियां भारतीय शॉटगन टीम का भी हिस्सा हैं. इस बार हमारी टीम के सदस्य कुश्ती और घुड़सवारी में उन श्रेणियों में भी प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिनमें उन्होंने पहले कभी हिस्सा नहीं लिया.”

“इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस बार खेलों में अलग ही उत्साह देखने को मिलेगा. आपको याद होगा… कुछ महीने पहले ही हमने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया था. शतरंज और बैडमिंटन में भी हमारे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. अब पूरा देश उम्मीद कर रहा है कि हमारे खिलाड़ी ओलंपिक में भी अच्छा प्रदर्शन करें… इन खेलों में पदक जीतें और देशवासियों का दिल भी जीतें.

पीएम मोदी ने इस दौरान यह भी कहा कि ओलंपिक में जाने वाले सभी खिलाड़ियों को वह 15 अगस्त को लाल किले पर बुलाएंगे, क्योंकि मेडल जीतना बाद की बात है लेकिन इसमें हिस्सा लेना भी बहुत बड़ा सम्मान है. पीएम मोदी ने 2036 में ओलंपिक की मेजबानी को लेकर भी अपना दृष्टिकोण खिलाड़ियों के साथ शेयर किया, साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों से यह भी कहा कि वो पेरिस ओलंपिक में व्यवस्था और अलग-अलग तकनीक-इंफ्रास्ट्रक्चर का अपना एक्सपीरियंस भी भारत लौटने पर जरूर साझा करें.

बता दें, दुनिया का सबसे बड़ा खेल महाकुंभ का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस में होने जा रहा है. इसमें शानदार प्रर्दशन के लिए भारतीय दल तैयार है, जिसके लिए 28 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम की घोषणा कर दी है. टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे.

ये भी पढ़ें- ‘मैं 2007 को नहीं भूल सकता लेकिन यह जश्न और भी खास है’- रोहित शर्मा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

36 minutes ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

45 minutes ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

1 hour ago

हजारों घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब मिल सकेगी फ्लैट की रजिस्ट्री; बिल्डर को लगाई फटकार

Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…

1 hour ago

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

1 hour ago