देश

Nuh Violence: पाकिस्तान में बैठा जीशान भड़का रहा था नूंह में हिंसा, पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, मोनू मानेसर को मारने की…

हरियाणा में 31 जुलाई को भड़की हिंसा के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं. पुलिस ने इसका खुलासा जांच के आधार पर किया है. पाकिस्तान से सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर हिंसा की आग लगाई जा रही थी. नूंह में शुरू हुई हिंसा अब तक शांत नहीं हुई है.

पाकिस्तान से चल रहा था सोशल मीडिया अकाउंट

दरअसल, पुलिस जांच में पता चला है कि जिस अहसान मेवाती नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से भड़काऊ पोस्ट वायरल की जा रही थी. उसे पाकिस्तान में बैठकर जीशान मुश्ताक नाम का शख्स ऑपरेट कर रहा था.

लाहौर में बैठकर भड़काऊ वीडियो डाल रहा था जीशान

हरियाणा पुलिस हिंसा मामले की जांच कर रही है. अब तक कई दंगाई गिरफ्तार किए जा चुके हैं. वहीं इस मामले में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि जिस अहसान मेवाती नाम के अकाउंट से भड़काऊ वीडियो पोस्ट किए जा रहे थे वो लाहौर में बैठा जीशान मुश्ताक कर रहा था. वीडियो अपलोड करने के लिए जीशान पाकिस्तान एजुकेशन एवं रिसर्च नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा था. इस नेटवर्क के जरिए पाकिस्तानी सरकार एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन को इंटरनेट सेवाएं प्रदान करती है.

यह भी पढ़ें- नूंह में सांप्रदायिक हिंसा: सर्वधर्म समभाव से निकलेगी समाधान की राह

मोनू मानेसर को मारने का प्लान था

जांच में ये भी पता चला है कि जीशान मुश्ताक के भड़काने के बाद ही भीड़ ने मोनू मानेसर को मारने की कोशिश की थी. नूंह हिंसा के दौरान जीशान लगातार ऐसे वीडियो पोस्ट कर रहा था, जिससे हिंसा के लिए लोगों को उकसाया जा सके. हिंसा में मुश्ताक का बड़ा हाथ माना जा रहा है.

200 आरोपी गिरफ्तार किए गए

जो वीडियो जीशान ने अपलोड किए थे, उसे 48 घंटे के अंदर करीब डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक मिले थे. उसके यू ट्यूब पर भी 45 हजार सब्सक्राइबर्स हैं. फिलहाल चैनल को बंद कर दिया गया है. हरियाणा पुलिस ने मामले में हिंसा से जुड़े 200 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा 102 FIR भी दर्ज की गई हैं. खट्टर सरकार आरोपियों को घरों पर बुल्डोजर भी चलवा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेरठ में सरिया लूटकांड का खुलासा! पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, 3 आरोपियों को दबोचा

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…

6 minutes ago

लखनऊ हत्याकांड में आया बड़ा खुलासा: श्रद्धा दुबे के दो और खतरनाक ऑडियो वायरल; दी थी धमकी

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो नए और…

9 minutes ago

सीमा पार बैठे आकाओं के इशारे पर चल रहा था खेल? अमृतसर पुलिस ने 7 तस्करों को दबोचा

Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…

16 minutes ago

SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ ग्राहकों का डेटा? 3,897 रिकॉर्ड में मिली निजी जानकारी

SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…

30 minutes ago

‘हाथी के दांत दिखाने के और…’ 500 से ज्यादा हथियारों की पूजा के बाद राजा भैया का बयान हुआ VIRAL

Raja Bhaiya news: प्रतापगढ़ के बेंती राजभवन में विजयदशमी पर राजा भैया ने 500 से…

34 minutes ago

पीएम मोदी ने शेयर किया खास सुभाषित: बताया क्या है सच्चे साधु और कृतज्ञता का असली मतलब?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत का एक प्रेरणादायक सुभाषित साझा…

48 minutes ago