होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Life Insurance Corporation Alert
LIC Aadhaar Shila Policy: भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) देश की सबसे बड़ी और पुरानी जीवन बीमा कंपनी में से एक मनी जाती है इसके करोड़ों पॉलिसी होल्डर हैं. एक समय था जब यह कहा जाता है कि इंश्योरेंस पॉलिसी केवल मध्यम या अमीर वर्ग के लोग ही ख़रीद सकते हैं, लेकिन एलआईसी (LIC) देश के हर वर्ग के लोगों के लिए एलआईसी पॉलिसी पेश करती रहती हैं. अक्सर महिलाएं इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने में काफ़ी पीछे रह जाती हैं. ऐसे में एलआईसी ने महिलाओं के ध्यान में रखते हुए एक खास बीमा पॉलिसी पेश किया है. इस पॉलिसी का नाम है एलआईसी आधारशिला पॉलिसी (LIC Aadhaar Shila Policy) रखा गया हैं.
इस बीमा पॉलिसी की खास बात ये है कि यह आपको छोटे निवेश में बड़ा रिटर्न देने में सहायता करता है. इस योजना में निवेश करके आप अपनी बच्चों की पढ़ाई और शादी के लिए मोटा फंड जमा कर सकते हैं. यदि आप भी एलआईसी आधारशिला योजना (Aadhaar Shila Policy Details) में निवेश करने की प्लानिंग करने की सोच रहे हैं तो हम आपको इस योजना के डिटेल्स (LIC Aadhaar Shila Policy Details) के बारे में बताने जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- IRDAI करने जा रहा 1 जनवरी से बड़ा बदलाव, अगर पूरा नहीं किया ये काम तो नहीं खरीद पाएंगे इंश्योरेंस, जानिए डिटेल्स
एलआईसी की आधारशिला पॉलिसी खासतौर पर महिलाओं के लिए बनायी गई पॉलिसी है. यह सेविंग प्लान है जो इंश्योरेंस कवर का भी लाभ दे रहा है. इस स्कीम में महिलाएं रोज छोटी राशि बनाकर भविष्य के लिए मोटा फंड तैयार कर सकती हैं. इस योजना में 8 साल से लेकर 55 साल तक की महिलाएं निवेश कर सकती हैं. इस योजना में आपको बेसिक सम एश्योर्ड के साथ ही एक्स्ट्रा लाभ भी दिया जा रहा है. तो आइए इस प्लान में निवेश और रिटर्न के बारे में जानते हैं.
मिनिमम सम एश्योर्ड- 75,000 रुपये दिए जा रहे हैं
मैक्सिमम सम एश्योर्ड- 3,00,000 रुपये मिल रहा हैं
पॉलिसी टर्म- 10 से लेकर 20 साल तक करना होगा
प्रीमियम जमा करने की अवधि-10 से 20 साल तक करना होगा
मैच्योरिटी की अधिकतम उम्र-70 साल तक करना होगा
-भारत एक्सप्रेस
.
WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…
सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…
BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…
डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…
दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक में 22 बड़े प्रस्तावों को…