Make in India: ‘मेक इन इंडिया’ के 10 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पिछले एक दशक से उन सभी लोगों के लगातार प्रयासों का परिणाम है, जो इसे सफल बनाने के लिए काम कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आज हम मेक इन इंडिया के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. मैं उन सभी लोगों को बधाई देता हूं जो पिछले एक दशक से इस अभियान को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं. ‘मेक इन इंडिया’ हमारे देश को विनिर्माण और नवाचार का केंद्र बनाने के लिए 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है.”
उन्होंने आगे कहा, “यह उल्लेखनीय है कि विभिन्न क्षेत्रों में निर्यात कैसे बढ़ा है, क्षमताएं निर्मित हुई हैं और इस प्रकार से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है. भारत सरकार हर संभव तरीके से ‘मेक इन इंडिया’ को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है. सुधारों में भारत की प्रगति भी जारी रहेगी. हम सब मिलकर एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण करेंगे!”
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने विनिर्माण में भारत की जबरदस्त क्षमता को उजागर किया है. आत्मनिर्भर भारत के मंत्र के साथ, हमारा देश विनिर्माण में अग्रणी और निवेश के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरा है, जिससे हमारे युवाओं के लिए अवसरों की दुनिया बन गई है.”
बता दें कि ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का उद्देश्य भारत को विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना है, ताकि रोजगार के नए अवसर पैदा हो और देश की आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सके। सरकार ने इस अभियान के तहत, स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने और विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए कई नीतियां लागू की हैं. 25 सितंबर, 2014 को ‘मेक इन इंडिया’ पहल शुरू की गई थी. यह ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल में से एक है जिसने देश के विनिर्माण क्षेत्र को दुनिया के सामने बढ़ावा दिया.
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…