Categories: देश

साईं प्रतिमा विवाद पर जितेंद्रानंद सरस्वती ने महाराष्ट्र चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक साजिश की जताई आशंका

Sai Baba Idol Controversy: वाराणसी में साईं बाबा की मूर्ति को मंदिरों से हटाए जाने के मामले में अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती ने गुरुवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक साजिश की आशंका जाहिर की है. उन्होंने कहा कि वह हमारे लिए संत हैं और उनका अपमान नहीं होना चाहिए.

अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा, “सनातन धर्म के 127 संप्रदाय हैं, सभी संप्रदायों की अपनी मान्यता है और हम उसका सम्मान करते हैं. संभव है कि एक मान्यता दूसरी मान्यता से टकराए. मैं यही कहूंगा कि हमें किसी का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है. आज जिस प्रबंधन ने मूर्ति को हटाया गया है, उसे आठ साल पहले ही उन्होंने मंदिर में स्थापित किया था.”

आस्था अनास्था में कैसे बदल गई?

जितेंद्रानंद सरस्वती ने सवाल उठाते हुए पूछा कि जिसने प्रतिमा को स्थापित किया, आज उसकी आस्था अनास्था में कैसे बदल गई? या फिर महाराष्ट्र चुनाव को देखते हुए यह एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा तो नहीं है, ताकि लोगों में एक गहरी खाई पड़ जाए और इस साजिश के तहत हिंदू समाज बंट जाए.

उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि इस मामले में अलग-अलग पहलुओं से जांच करनी चाहिए, हम साईं को भगवान की श्रेणी में नहीं रखते हैं, लेकिन वह हमारे लिए संत है और संत का अपमान नहीं होना चाहिए”

साईं मूर्ति विवाद में सनातन रक्षक दल के अध्यक्ष गिरफ्तार

बता दें कि वाराणसी में साईं बाबा की मूर्ति को मंदिरों से हटाए जाने के मामले में यूपी पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की. पुलिस ने सनातन रक्षक दल के अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है. मंदिर के पुजारी की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई.

आईएएनएस

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

9 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

10 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

10 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

11 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

11 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

11 hours ago