रेस में सबसे आगे है आनन्द कुमार का नाम (फोटो सोशल मीडिया)
UP Police: उत्तर प्रदेश के वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं. तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश को एक बार फिर से कार्यवाहक डीजीपी मिलने की संभावना प्रबल हो रही है. सूत्रों की मानें तो पूर्णकालिक डीजीपी बनाने के लिए यूपी सरकार की ओर से यूपीएससी को प्रस्ताव नहीं भेजा गया. ऐसे में माना जा रहा है कि 1 फरवरी को यूपी को नया कार्यवाहक डीजीपी मिलेगा. तो वहीं नए कार्यवाहक डीजीपी की रेस में कई आईपीएस अधिकारियों का नाम सामने आ रहे हैं.
यूपी डीजीपी की रेस में सबसे पहले 1988 बैच के आईपीएस आनंद कुमार का नाम सामने आ रहा है. हालांकि आनंद कुमार सीबी सीआईडी के डीजी हैं. आनंद कुमार डीजी जेल और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर भी रह चुके हैं. तो वहीं एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के तौर पर आनंद कुमार के नेतृत्व में यूपी में एनकाउंटर पुलिसिंग को शुरू किया गया था. हालांकि अप्रैल 2024 में आनंद कुमार भी सेवानिवृत्त हो रहे हैं. तो वहीं सबसे सीनियर आईपीएस मुकुल गोयल का नाम भी सामने आ रहा है. हालांकि फरवरी में वह रिटायर हो रहे हैं. उनको पहले डीजीपी के पद से हटाया जा चुका है. तो इसी के साथ ही 1989 बैच के आईपीएस पीवी रामाशास्त्री का भी नाम डीजीपी की दौड़ में शामिल हैं, जो कि अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और बीएसएफ डीजी के पद पर तैनात हैं.
ये भी पढ़ें- “कोई दबाव होगा जो इस्तीफा दे दिया..”, नीतीश के अलग होने पर बोले लालू के दामाद तेज प्रताप यादव, सपा ने कही ये बड़ी बात
रामाशास्त्री भी पहले यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर रह चुके हैं. तो वहीं प्रयागराज में कुंभ का सफल अयोजन करा चुके 1990 बैच के आईपीएस एसएन साबत भी कार्यवाहक डीजीपी की दौड़ में शामिल हैं. वह प्रयागराज और लखनऊ के एडीजी रह चुके हैं. माना जा रहा है कि उनको इस पद की जिम्मेदारी मिल सकती है. फिलहाल वह अभी डीजी जेल हैं. वहीं इन नामों के साथ ही प्रशांत कुमार का भी नाम सामने आ रहा है. उन्होंने प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर को रिकॉर्ड समय तक संभाला है. ऐसे में कहा जा रहा है कि उनको इस पद को लेकर जिम्मेदारी मिल सकती है. क्योंकि वह वर्तमान में योगी सरकार के सबसे भरोसेमंद पुलिस अधिकारियों में से एक हैं. वह मेरठ के एडीजी भी रह चुके हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…
FSSAI ने 6 महीने तक के शिशुओं के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज मिलाने…
बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…
Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…