लाइफस्टाइल

शरीर को चट्टान सा मजबूत बना देगी यह सूखी चीज, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों को भी करती है दूर

Dry Dates Health Benefits: ड्राई फ्रूट की जब भी बात होती है तब बादाम, अखरोट, काजू आदि की तो बात होती है लेकिन छुहारे की बहुत ही कम चर्चा होती है. आपको बता दें कि छुहारे भी बेहद कीमती ड्राई फ्रूट माना जाता है. छुहारा ऐसा ड्राई फ्रूट है जो कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारी को भी कम कर सकता है. छुहारे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनमें फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम समेत कई पोषक तत्वों का खजाना होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि छुहारा को काजू-बादाम से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह कई गंभीर बीमारियों से बचाने में रामबाण साबित हो सकता है. आइए जानते है क्या है छुहारा खाने के बड़े फायदे.

कैंसर से बचाव

छुहारा में कई विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके पोषक तत्वों की बात करें, तो करीब 100 ग्राम छुहारे में 277 कैलोरी, 75 ग्राम कार्ब्स, 2 ग्राम प्रोटीन और 7 ग्राम फाइबर होता है. इसके अलावा छुहारा पोटेशियम, मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत माना जा सकता है. रोजाना 3 से 5 छुहारे खाने से सेहत को गजब के फायदे मिल सकते हैं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है.

छुआरा खाने के फायदे

-नियमित रूप से छुहारे का सेवन करने से पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर किया जा सकता है. छुहारे में पोलीफिनॉल कंपाउंड पाया जाता है जो डाइजेशन से लेकर डायबिटीज तक से बचाता है.

-छुहारा खाने से ब्रेन की फंक्शनिंग बेहतर होती है और मेंटल हेल्थ बूस्ट हो सकती है. छुहारा अल्जाइमर रोग को रोकने में असरदार हो सकता है.

-छुहारा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छे मात्रा में पाए जाते हैं. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है साथ ही यब ब्लड शुगर को भी कंट्रोल कर सकता है.

-छुहारे में तमाम एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हृदय रोग, कैंसर, अल्जाइमर और डायबिटीज जैसी पुरानी बीमारियों को बढ़ने से रोक सकते हैं.

-छुहारा में कैल्शियम, मैग्नीशियम सहित कई मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत कर ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

59 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

1 hour ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago