देश

UP Politics: सनातन धर्म पर एक बार फिर बिफरा सपा का नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, अब ब्रह्माजी पर की विवादित टिप्पणी

UP Politics: रामचरितमानस को लेकर लगातार विवादित टिप्पणी करने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर से सनातन धर्म पर हमला बोला है और इस बार उसने ब्राह्मा जी को लेकर विवादित टिप्पणी की है. इसी के बाद एक बार फिर से इस मामले में नया विवाद खड़ा होता दिखाई दे रहा है. तो वहीं उन्होंने ओपी राजभर और दारा सिंह को लेकर भी टिप्पणी की व सनातन धर्म को लेकर संघ व बीजेपी को भी घेरा.

दरअसल सोमवार को स्वामी प्रसाद मौर्य हरदोई पहुंचे थे. यहां पहले ही हिंदू जागरण मंच ने स्वामी प्रसाद मौर्य को काले झंडे भी दिखाए थे और लगातार सनातन धर्म और रामचरितमानस को लेकर उनके द्वारा दिए जा रहे विवादित बयान का विरोध किया. बावजूद इसके वह नहीं माने और एक बार फिर से सनातन पर हमला बोला. वह हरदोई में संविधान व आरक्षण संरक्षण सेना के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हुए थे और इस मौके पर अपने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, “बच्चे मां के पेट से पैदा होते हैं. बच्चे ब्रह्मा के शरीर से चार जगह से कैसे पैदा हुए?” इसी के साथ उन्होंने सनातन धर्म को टारगेट किया और फिर कहा कि, “सनातन धर्म में ज्यादातर सब ढोंग और ढकोसला है.” इसी के साथ संघ और बीजेपी को निशाना साधते हुए कहा कि, संघ और भाजपा के लोग सनातन धर्म की एबीसीडी भी नहीं जानते हैं.

ये भी पढ़ें- Deoria News: भगवान को भी नहीं छोड़ा तस्करों ने, एक करोड़ में बेचने जा रहे थे भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

अपना गाल बजा रहे हैं

मीडिया से बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा और संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि, इन दिनों जो सनातन का अर्थ नहीं समझते हैं. वह सनातन-सनातन करके अपने गाल ज्यादा बजा रहे हैं. साथ ही उन्होंने दावा किया कि वह खुद सनातन धर्म में विश्वास करते हैं. सपा नेता ने कहा कि, सनातन जो कि शाश्वत है. लाखों साल पहले भी था और आज भी है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि, सनातन धर्म आगे भी रहेगा. पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है. यह सनातन धर्म है. आज हवा, जल और आग यह हमें जीवन देते हैं. यह सब सनातन ही हैं.

जाति-पात फैलाना सनातन नहीं

मीडिया से बात करते हुए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सनातन धर्म को ढोंग बताया और कहा कि, मां के पेट से बच्चा पैदा होता है. यह सनातन है, लेकिन मुंह से कोई पैदा करता है. हाथ से कोई पैदा करता है. जंघे से कोई पैदा करता है. यह सनातन नहीं है. यह सब ढोंग और ढकोसला है. इसी के साथ सनातन को कैंसर की बीमारी बताते हुए कहा कि, समाज में जिस तरह से जाति-पात, छुआछूत और भेदभाव फैलाया गया है. यह सनातन धर्म नहीं है. यह सब कैंसर से बड़ी बीमारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

4 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

12 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

39 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

49 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago