देश

UP News: हापुड़ में पलटा दूध से भरा टैंकर, गांव वालों ने मचा दी लूट, बोतल-बाल्टियां ले-लेकर पहुंचे

-विशाल गोयल

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग -9 (पूर्व में 24 ) पर बक्सर गोल चक्कर के पास दूध से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलटने के बाद दूध को लूटने के लिए गांववालों में भगदड़ मच गई, जिसको जो मिला वो वही लेकर पलटे हुए टैंकर की ओर दौड़ा. इस दौरान गांव वाले बाल्टी और बोतल में दूध भरकर घर की ओर दौड़ लगाते हुए दिखाई दिए.

जानकारी सामने आई है कि, सिंभावली थाना क्षेत्र के बक्सर गोल चक्कर के पास एक दूध से भरा हुआ टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके बाद टैंकर में भरा हुआ हजारों लीटर दूध सड़क पर गिरने लगा. ये देखते ही गांव वाले टैंकर बाल्टी, बोतल लेकर टैंकर से बह रहे दूध को लूटने के लिए दौड़े और जिसको जैसे मिला दूध भरने लगे. मौके पर बड़ी संख्या में गांव वालों की भीड़ लग लग गई और हर कोई इसी प्रयास में था कि जल्द से जल्द अधिक से अधिक दूध अपने घर ले जा सकें. घटना की जानकारी होने के तुरंत बाद ही मौके पर सिंभावली पुलिस पहुंची और गांव वालों को टैंकर से दूध भरने से रोकने की कोशिश की और फिर पुलिस ने क्रेन बुलाकर किसी तरह दूध के टैंकर को सीधा करवाया. हालांकि इस घटना में कोई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है लेकिन टैंकर पलटने से बड़ी मात्रा में दूध का नुकसान हो गया है.

ये भी पढ़ें- UP News: 21 सितम्बर से होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो और मोटो जीपी रेस का आयोजन, नोएडा में इस दिन से बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

टैंकर में भरा था 24 टन दूध

मिली जानकारी के मुताबिक, चालक अजय कुमार लखनऊ से टैंकर में दूध लेकर मेरठ जा रहा थे. बताया जा रहा है कि इसी दौरान चालक रास्ता भटक गया और सिंभावली की तरफ चला गया. इसी के बाद हाईवे आया तो हाईवे पर चढ़ाने के लिए एक घुमावदार गोल चक्कर पर चालक टैंकर को मोड़कर चढ़ाने लगा कि तभी दूध से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और तेजी से गिरे टैंकर के ढक्कन ऊपर से खुल गए और दूध भरभरा कर बाहर आने लगा. बताया जा रहा है कि टैंकर में करीब 24 टन दूध भरा हुआ था जो कि लाखों रुपए का था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दौड़ रहा है गंगा एक्सप्रेसवे! उन्नाव के एक रैंप को छोड़ कहीं जलभराव नहीं, प्रोजेक्ट मैनेजर ने दी जानकारी

देश भर में जारी भारी और असामान्य मानसूनी बारिश के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पूरी तरह…

21 minutes ago

India’s First LNG Train Launch: अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए क्या है इस डुअल-फ्यूल ट्रेन की खासियत

India First LNG Train: हाइड्रोजन के बाद अब भारतीय रेलवे देश की पहली LNG-डीजल ट्रेन…

1 hour ago

सबक नहीं सीखा क्या… UNGA के मंच से रूस ने जर्मनी को क्यों याद दिलाया दूसरा विश्व युद्ध?

Russia Germany Clash: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में रूस और जर्मनी आमने-सामने आ गए हैं.…

1 hour ago

UP से लेकर छत्तीसगढ़ और बिहार तक…14 राज्यों में मचा हाहाकार, क्या है ये राक्षसी ‘Cyclone Arnab’?

Cyclone Arnab Kya Hai: बंगाल की खाड़ी से उठे मौसमी सिस्टम ‘अर्नब’ के असर से…

2 hours ago

UPSC Recruitment 2026: केंद्र सरकार में अफसर बनने का बड़ा मौका, 13 स्पेशलिस्ट पदों पर निकली भर्ती

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्र सरकार और दिल्ली प्रशासन में…

2 hours ago

UN में वीटो पावर दिलाने उतरे पुतिन! रूस ने ठोकी भारत की दावेदारी, क्यों कांप उठा PAk?

India UNSC Permanent Seat: रूस लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार और…

2 hours ago