देश

एक जमाने में इंदिरा गांधी ने अति की थी और आज पीएम मोदी अति कर रहे हैं- CM केजरीवाल ने बोला हमला

Delhi: शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी और भाजपा में राजनीतिक घमासान चालू है. कभी भाजपा द्वारा विडियो क्लिप जारी कर आप पार्टी की चुटकी ली जा रही है तो कभी AAP पार्टी के नेता बीजेपी पर इल्जाम लगाते रहते हैं. इस बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने एक बयान मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना इंदिरा गांधी से करते हुए कहा है कि पीएम इस समय इंदिरा गांधी की तरह अति कर रहे हैं.

गिरफ्तारी को लेकर जनता में भारी रोष

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गिरफ्तारी को लेकर जनता में भारी रोष है. हमने अपने नेता क्षेत्र में भेजे थे तो जनता उनसे वह कह रही है कि भाजपा वाले ये क्या कर रहे हैं. जब चाहे जिसको मर्जी जेल में डाल देते हैं. आम आदमी पार्टी को ये रोकना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि जैसे एक जमाने में इंदिरा गांधी ने अति कर दी थी वैसे आज प्रधानमंत्री जी अति कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने उन्हें जेल में डाल दिया

अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे दो सबसे अच्छे मंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मनीष सिसोदिया और दोनों मंत्री अच्छा काम कर रहे थे. पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है. प्रधानमंत्री ने उन्हें जेल में डाल दिया है. अरविंद केजरीवाल नें पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा है कि पीएम मोदी नहीं चाहते हैं कि दिल्ली में अच्छा काम हो. क्योंकि जो काम हम लोग कर रहे हैं वो काम वो नहीं कर सकते.

इसे भी पढ़ें: BJP ने जारी किया बाहुबली का एक क्लिप, मनीष सिसोदिया को बताया ‘शराब विक्रेता’ तो केजरीवाल को ग्राहक

शराब नीति तो बहाना है हमारे अच्छे काम को रोकना इनका असली मकसद 

मध्य प्रदेश में गुजरात में कई सालों से बीजेपी की सरकार चल रही है. लेकिन एक स्कूल ठीक नहीं कर पाए ये. इसलिए ये हमारी सरकार को रोक रहे हैं ताकि हम अच्छे काम नहीं कर पाएं. शराब नीति तो बहाना है हमारे अच्छे काम रोकना इनका असली मकसद है.आज मैं दिल्ली की जनता को यह आश्वासन देना चाहता हूं कि हमारा काम नहीं रुकेगा, बल्कि उससे ज्यादा रफ्तार से चलेगा. किसी भी हलत में हम काम को रुकने नहीं देंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

‘उड़ता तीर’ से क्यों उडी पाकिस्तान की नींद? वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे आयुष्मान-सारा, PAK ने की शर्मनाक हरकत

फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…

21 minutes ago

रियलिटी शो या TRP का खेल? क्या युवाओं को बेचा जा रहा है लोकप्रियता का नशा

Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…

50 minutes ago

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

1 hour ago

लैब में बन गया असली सोना…पीली धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

1 hour ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

2 hours ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

2 hours ago