देश

UP Politics: “मैं बीजेपी में हूं और रहूंगी, यह पार्टी के ऊपर है मुझे टिकट दे या ना दे”- सुल्तानपुर में बोलीं मेनका गांधी

Sultanpur: पीलीभीत भाजपा सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) भले ही अपनी सरकार के खिलाफ आक्रामक तेवर में नजर आते हों लेकिन उनकी मां व सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी ने पार्टी के प्रति अपना भरोसा जगजाहिर कर दिया है. बुधवार को सुल्तानपुर में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं बीजेपी में हूं और रहूंगी. ये पार्टी पर है कि मुझे टिकट दे न दे”

मेनका गांधी ने सुल्तानपुर में चौपाल लगाई और यहां एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक विद्यार्थी ने अपना सामान चोरी होने पर उनको बताया तो उन्होंने शिक्षक को फोन पर हड़काया. नौकरी जाने की बारी आई तो आनन-फानन में शिक्षक ने बोर्ड परीक्षार्थी का सेल फोन वापस लौटा दिया.

मेनका गांधी बुधवार को अपने सुल्तानपुर दौरे के दूसरे दिन बल्दीराय तहसील पहुंची थीं. उन्होंने बिसावां, कैंधना कला गांव में चौपाल लगाया, जिसमे बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक मामले में पुलिस वालों ने चोरी का सामान ढूंढ लिया था, लेकिन अपने पास ही रख लिया, जैसे ही मुझे जानकारी हुई, पुलिस को फटकार लगाई. तब उन्होंने माफी मांगते हुए सम्बंधित का सामान वापस किया. उन्होंने गांव वालों को भरोसा दिलाया और कहा कि आप लेखपालों को रिश्वत देने के बजाय मेरे पास आइए मैं आपकी हर समस्या का समाधान कराऊंगी.

पढ़ें इसे भी- VIDEO Viral: किसान मेले में भाजपा नेता और कैंसर पीड़ित कर्मचारी भिड़े, अखिलेश यादव ने ली चुटकी- ये मनोरंजक कुश्ती…

प्रधानमंत्री योजना के लिए 160 करोड़ की सड़कें लेकर आई

सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी ने कहा, “आपके लिए मैं प्रधानमंत्री योजना के लिए 160 करोड़ की सड़कें लेकर आई हूं. आपने जो मुझसे मांगा वह मैं आपके लिए कर रही हूं.” इस मौके पर चौपाल में लोगों ने अपनी समस्याएं बताई और सांसद ने समाधान के लिए अपने प्रतिनिधि रंजीत कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. सांसद ने कहा कि मैं हर समस्या का समाधान कराने के लिए ही आपके पास आती रहूंगी. आप बेधड़क हमारे प्रतिनिधि रंजीत कुमार को लिखित रूप में समस्या दीजिए. अधिकारियों से वार्ता कर हर हाल में उसका समाधान कराया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

6 minutes ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

16 minutes ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

36 minutes ago

हजारों घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब मिल सकेगी फ्लैट की रजिस्ट्री; बिल्डर को लगाई फटकार

Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…

36 minutes ago

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

51 minutes ago

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

55 minutes ago