Viral Video
Viral Video: 1 बाइक पर 7 लोग: सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए आजकल लोग कुछ भी कर रहे हैं. लाइक, कमेंट और वायरल होने के इस युग में लोग अक्सर लापरवाह और खतरनाक स्टंट करते हैं.सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही जोखिम भरे स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सात युवक एक बाइक पर सवार होकर रील बना रहे हैं.
बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रिकॉर्ड किया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लिया है और बाइक के मालिक पर 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. पुलिस के मुताबिक, चालान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत काटा गया है.
यह भी पढ़ें: आपको कर्ण पसंद या भरत? इंग्लैंड के एक गांव में कुमार विश्वास से बच्चे ने पूछा सवाल, महाकवि ने यूं दिया जवाब
बता दें कि 22 सेकंड की इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कों की एक टोली एकसाथ एक ही बाइक पर सवार होकर जा रही है. गिनने पर आपको पता चलेगा कि बाइक पर सवार ये लड़के कुल 7 हैं. जिनमें से 7वां लड़का तो एक के कंधे पर चढ़कर बैठा हुआ है. बगल से जा रही एक कार में सवार लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया.
पुलिस ने लोगों से यातायात नियम का पालन करने की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि यातायात नियमों के उल्लंघन से बचें. साथ ही पुलिस ने जनपद के लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों के उल्लंघन करने से बचें. बताया गया है कि चालान काटने के बाद बाइक को छोड़ दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…
Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…