Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Viral: एक बाइक और 7 सवारी, वीडियो वायरल होने पर कटा इतने का चालान

22 सेकंड की इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कों की एक टोली एकसाथ एक ही बाइक पर सवार होकर जा रही है. गिनने पर आपको पता चलेगा कि बाइक पर सवार ये लड़के कुल 7 हैं.

Viral Video

Viral Video

Viral Video: 1 बाइक पर 7 लोग: सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए आजकल लोग कुछ भी कर रहे हैं. लाइक, कमेंट और वायरल होने के इस युग में लोग अक्सर लापरवाह और खतरनाक स्टंट करते हैं.सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही जोखिम भरे स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सात युवक एक बाइक पर सवार होकर रील बना रहे हैं.

हापुड़ का है वायरल वीडियो

बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रिकॉर्ड किया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लिया है और बाइक के मालिक पर 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. पुलिस के मुताबिक, चालान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत काटा गया है.

यह भी पढ़ें: आपको कर्ण पसंद या भरत? इंग्लैंड के एक गांव में कुमार विश्वास से बच्चे ने पूछा सवाल, महाकवि ने यूं दिया जवाब

कंधे पर बैठा 7वां लड़का

बता दें कि 22 सेकंड की इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कों की एक टोली एकसाथ एक ही बाइक पर सवार होकर जा रही है. गिनने पर आपको पता चलेगा कि बाइक पर सवार ये लड़के कुल 7 हैं. जिनमें से 7वां लड़का तो एक के कंधे पर चढ़कर बैठा हुआ है. बगल से जा रही एक कार में सवार लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया.

पुलिस ने लोगों से यातायात नियम का पालन करने की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि यातायात नियमों के उल्लंघन से बचें. साथ ही पुलिस ने जनपद के लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों के उल्लंघन करने से बचें. बताया गया है कि चालान काटने के बाद बाइक को छोड़ दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital