Categories: देश

ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाला: असम पुलिस ने सुमी बोरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया

Online Trading Scam: असम पुलिस ने असमिया अभिनेत्री-कोरियोग्राफर सुमी बोरा और उनके पति तारिक बोरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. यह करोड़ों रुपये के ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले में गिरफ्तारी से बच रहे हैं. इससे पहले पुलिस को आशंका थी कि सुमी बोरा और उनके पति मेघालय जाकर छिप गए होंगे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घोटाले के सरगना बिशाल फुकन की गिरफ्तारी के तुरंत बाद यह दोनों नेपाल भाग गए.

सुमी बोरा और उसके पति को पकड़ने के लिए तलाश जारी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हम आरोपी सुमी बोरा और उसके पति को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चला रहे हैं. हमारी टीम अलग-अलग जगहों पर फैली हुई है. हमें पूरा भरोसा है कि उन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.” मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी आश्वासन दिया है कि बोरा किसी भी समय पुलिस के घेरे में आ जाएंगी. कुछ गिरफ्तारियां अपराध के तुरंत बाद होती हैं.

लेकिन, कुछ गिरफ्तारियों के लिए लंबे समय की जरूरत होती है और यह स्थिति पर निर्भर करता है. हालांकि, मैं सभी को आश्वस्त करता हूं कि कोई भी बहुत लंबे समय तक पुलिस की गिरफ्तारी से बच नहीं सकता. पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

बता दें कि बिशाल फुकन की गिरफ्तारी के बाद सुमी बोरा तुरंत पुलिस की नजर में आ गईं. पुलिस गुवाहाटी के पठार क्वारी इलाके में उनके अपार्टमेंट में गई; हालांकि, अभिनेत्री और उनके पति घर पर नहीं थे. पुलिस ने सोसायटी परिसर के हर अपार्टमेंट की तलाशी ली, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमें अपार्टमेंट के बेसमेंट में सुमी बोरा की लग्जरी कार मिली. हालांकि, जांच टीम के वहां पहुंचने से पहले ही दोनों फरार हो गए.”

बोरा के नेटवर्क का इस्तेमाल

पुलिस के अनुसार, फुकन ने असमिया फिल्म इंडस्ट्री में बोरा के नेटवर्क का इस्तेमाल किया. वह ग्राहकों को अधिक रिटर्न की उम्मीद में फुकन की कंपनी में निवेश करने के लिए राजी करने में सफल रही.

पुलिस ने पिछले हफ्ते असम में ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़े 2,200 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया था. पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों- डिब्रूगढ़ के बिशाल फुकन और गुवाहाटी के स्वप्निल दास को उनके घरों से गिरफ्तार किया था. अदालत ने दोनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया. इस बड़े घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए पुलिस ने अब तक कुल 39 लोगों को गिरफ्तार किया है.

आईएएनएस

Recent Posts

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

18 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

8 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

9 hours ago