यूटिलिटी

400 दिन में अमीर बनने का फॉर्मूला, SBI की इस स्पेशल FD स्कीम में निवेश का आखिरी मौका, मिलेगा तगड़ा ब्याज

SBI 400 Days FD Scheme: देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक SBI समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए स्पेशल FD की सुविधा पेश करता रहता है. आज के दौर में हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ सेविंग्स करता है और उसे ऐसी जगह निवेश करने का प्लान करता है जहां उन्हें जबरदस्त रिटर्न के साथ ही उसका पैसा सुरक्षित भी रहे.

खातौर पर सीनियर सिटीजंस यही सोचकर इन्वेस्टमेंट करते हैं और इस हिसाब से निवेश करने के लिए FD एक अच्छा विकल्प है. ऐसे में अगर आप अपना पैसा सुरक्षित रखना चाहते हैं तो SBI की एक ऐसी स्कीम का नाम अमृत कलश एफडी स्कीम है. इस स्कीम के तहत बैंक अपने ग्राहकों को 400 दिन की एफडी पर तगड़ा ब्याज दर का लाभ दे रहा है. अब इस स्कीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.

कब तक कर सकते हैं स्कीम में निवेश

भारतीय स्टेट बैंक ने अमृत कलश स्कीम के डेडलाइन को 30 सितंबर 2024 तक के लिए बढ़ा दिया है. इस स्कीम को बैंक ने 12 अप्रैल 2023 को लॉन्च किया है. एसबीआई अमृत कलश स्कीम एक 400 दिन की एफडी स्कीम है जिसमें निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 7.10 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है.

वहीं, सीनियर सिटीजन को इस स्कीम पर जमा राशि पर अतिरिक्त 0.50 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. ऐसे में उन्हें 400 दिन की एफडी स्कीम पर 7.60 फीसदी ब्याज का फायदा मिल रहा है. इस स्कीम के तहत आप 2 करोड़ रुपये तक की राशि जमा कर सकते हैं. SBI द्वारा ये स्कीम लॉन्च किए जाने के बाद से ही पॉपुलर हो गई थी और लगातार इसमें निवेश करने वालों की संख्या बढ़ी है.

कई बार बढ़ चुकी है डेडलाइन

जबरदस्त रिटर्न वाली SBI अमृत कलश स्कीम की डेडलाइन पहले 23 जून 2023 को खत्म हो रहगी थी जिसे बढ़ाकर बाद में 31 दिसंबर 2023 कर दिया गया था. बाद में इसे 31 मार्च 2024 तक बढ़ा दिया गया था. अब बैंक ने इस स्पेशल एफडी स्कीम की डेडलाइन को एक बार फिर बढ़ाते हुए इस 30 सितंबर 2024 तक कर दिया है.

ये भी पढ़ें: केवल 6 दिन बाकी… फिर खत्म हो रही फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की डेडलाइन, जल्दी करें नहीं तो देने होंगे पैसे

किस तरह खुलवा सकते हैं खाता

एसबीआई अमृत कलश स्कीम में निवेश करने के लिए आप एसबीआई की किसी भी शाखा में जा सकते हैं. इस खाता को खुलवाने के लिए आपके पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, ई-मेल, आईडी होना जरूरी है. बैंक में जाकर एक फॉर्म भरें और आपका एसबीआई अमृत कलश खाता खुल जाएगा. इस स्कीम के तहत ब्याज टीडीएस काटने के बाद आपके खाते में जमा हो जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

28 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

29 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

1 hour ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

1 hour ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago