Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Operation Sindoor: जैश-ए-मोहम्मद के टॉप आतंकी रऊफ असगर की बहावलपुर में मौत, भारतीय एयरस्ट्राइक में मारा गया

पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख और कुख्यात आतंकी रऊफ असगर की मौत की पुष्टि हो गई है. सूत्रों के अनुसार, रऊफ असगर को हाल ही में भारतीय एयरस्ट्राइक में मार गिराया गया.

Operation Sindoor

पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख और कुख्यात आतंकी रऊफ असगर की मौत की पुष्टि हो गई है. सूत्रों के अनुसार, रऊफ असगर को हाल ही में भारतीय एयरस्ट्राइक में मार गिराया गया. रऊफ असगर, जैश सरगना मौलाना मसूद अजहर का सगा भाई था और संगठन के चलाने  में उसकी प्रमुख भूमिका थी. जानकारी के अनुसार, वह उन 14 लोगों  में शामिल था जो हाल ही में बहावलपुर स्थित एक मदरसे पर हुए हवाई हमले में मारे गए.

रऊफ असगर का आतंकी इतिहास:

  • IC-814 इंडियन एयरलाइंस हाईजैकिंग (1999) का मुख्य साजिशकर्ता
  • भारतीय संसद पर आतंकी हमला (2001) में भूमिका
  • पठानकोट एयरबेस हमला (2016) का मास्टरमाइंड
  • जैश के आतंकी नेटवर्क का मुख्य संचालक

सूत्रों के मुताबिक, रऊफ असगर का कल बहावलपुर में गुपचुप तरीके से दफनाया गया, जिसमें पाकिस्तानी सेना और ISI के अधिकारी भी शामिल हुए. यह भारत की ओर से किए गए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत जैश और लश्कर के ठिकानों को सटीक तरीके से निशाना बनाया गया.

भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि आतंकी ढांचे को जड़ से खत्म करने के लिए वह हर ज़रूरी  कदम उठाएगा, चाहे वह कहीं भी मौजूद हों. रऊफ असगर की मौत को सुरक्षा विशेषज्ञ भारत की बड़ी रणनीतिक जीत मान रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital