Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Anamika Sharma skydive

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की गूंज अब देश की सीमाओं से निकलकर विदेश तक पहुंच गई है. इस अभियान की सफलता को विदेश की धरती पर खास अंदाज में सलामी दी है प्रयागराज की बेटी अनामिका शर्मा ने.

भारत की पहली महिला स्काइडाइविंग प्रशिक्षक अनामिका शर्मा ने "आपरेशन सिंदूर" के समर्थन में बैंकॉक के आसमान से 12,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई. यह साहसिक कदम भारत की नारी शक्ति और सैन्य पराक्रम का प्रतीक बना.