फोटो-सोशल मीडिया
सौरभ अग्रवाल
Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में भेलूपुर थाना पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर, 3 एसआई व 3 कांस्टेबल के लाखों की डकैती करने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि सारनाथ थाना में तैनात एक कांस्टेबल द्वारा एक महिला से अश्लील बात करने के ऑडियो ने वाराणसी पुलिस की खूब किरकिरी करायी थी. अब वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में बतौर चौकी इंचार्ज तैनात एक पुलिस उप निरीक्षक पर युवती ने लव, सेक्स और धोखा का आरोप लगाते हुए IGRS पर शिकायत दर्ज कराई है.
जानकारी सामने आ रही है कि वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में बतौर चौकी इंचार्ज तैनात पुलिस उप निरीक्षक प्रकाश सिंह पर एक युवती शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि वह अब शादी करने से इनकार कर रहा है और उससे बताए बगैर दूसरी जगह शादी तय कर ली है. इतना ही नहीं इसकी शिकायत करने और सच्चाई सबके सामने रखने की बात पर अब दारोगा मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी भी दे रहा है. धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने जिलाधिकारी के नाम आइजीआरएस पोर्टल पर लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है.
ये भी पढ़ें- UP News: तबादला नीति को लेकर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार, आंदोलन जारी, OPD-जांच सब प्रभावित
मामला लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी कॉलोनी से सामने आया है. यहां रहने वाली युवती ने सिगरा नगर निगम चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. साथ ही यह भी शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी की ओर से लगातार जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है.
पीड़ित युवती ने लिखित शिकायत में बताया कि दिसम्बर 2019 में उसकी मुलाकात दारोगा प्रकाश सिंह से हुई थी. धीरे-धीरे मुलाकात दोस्ती में बदल गई. इसी दौरान दारोगा ने युवती से विवाह करने का वादा करके कई बार अलग-अलग जगहों पर बुलाकर शारीरिक सम्बन्ध भी बनाये. दो साल बाद 2022 में जब युवती ने दारोगा से शादी करने का दबाव बनाया तो उसने मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया.
पीड़िता ने आला अधिकारियों से मदद की गुहार लगाते हुए दारोगा प्रकाश सिंह पर आरोप लगाया है कि उसने एक बार उसके घर पर आकर फायरिंग करते हुए उसकी मां के साथ भी मारपीट की. पीड़िता ने कहा कि बीते 20 जून 2023 को भी दारोगा प्रकाश सिंह ने मोबाइल कॉल पर धमकी दी, जिससे पीड़िता का परिवार डरा सहमा हुआ है.
बता दें कि पीड़िता की शिकायत पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के डीजीपी काशी जोन रामसेवक गौतम को मामले की जांच सौंपी है. वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच डीसीपी काशी जोन कर रहे हैं. मामला गंभीर है इसलिए निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट आने से तथ्यात्मक वास्तविकता का पता चलेगा. इसी के बाद कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…