Categories: खेल

Hardik Pandya को लेकर रवि शास्त्री ने दिया बयान, 5 साल से टेस्ट क्रिकेट से दूर है ये धाकड़ खिलाड़ी

Ravi Shastri on Hardik Pandya: टीम इंडिया सभी प्रारूपों में बदलाव के दौर से गुजर रही है. सीनियर खिलाड़ियों के बाहर होने के अलावा, टीम की कप्तानी में भी बदलाव होना तय है. मौजूदा सभी फॉर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा पहले ही 36 साल के हो चुके हैं. अगर अफवाहें सच हैं, तो वनडे विश्व कप के बाद चरणबद्ध तरीके से खिलाड़ियों को बाहर करना शुरू हो जाएगा.  और, इसलिए एक बड़ा सवाल ये है कि सभी प्रारूपों की कप्तानी अब कौन संभालेगा? इस बीच भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने दौड़ के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक हार्दिक पंड्या पर एक बड़ा बयान दिया है. बता दें, हार्दिक पंड्या ने आखिरी टेस्ट मैच सितंबर 2018 में खेला था. मतलब वो 5 साल से टेस्ट क्रिकेट से दूर है. इस आंकड़ो को देखकर शास्त्री ने कहा है कि हार्दिक कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे.

सफेद गेंद वाले क्रिकेट में एक ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक की मजबूत वापसी और आईपीएल और भारत दोनों खेलों में प्रभावशाली कप्तानी कौशल के साथ उन्होंने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की. लेकिन क्या यह केवल सफेद गेंद वाले क्रिकेट में है?

ये भी पढ़ें: IND vs WI: सुनील गावस्कर ने टीम सेलेक्शन पर उठाए सवाल, कहा- चयनकर्ताओं ने गंवा दिया एक बेहतरीन मौका

हार्दिक अब नहीं खेल सकते टेस्ट क्रिकेट- शास्त्री

आईए पहले जान लेते हैं कि रवि शास्त्री ने हार्दिक पंड्या को लेकर पूरी बात कही क्या है? रवि शास्त्री के मुताबिक अगर इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के बाद हार्दिक की फिटनेस ने उनका साथ दिया, तो उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट में कप्तानी टेक ओवर करनी चाहिए. रही बात टेस्ट क्रिकेट की तो एक बात अच्छे से क्लियर कर दूं कि उनका शरीर इस लायक नहीं रह गया कि वो क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में खेल सकें. भारत के अनुभवी क्रिकेटर ने यह भी महसूस किया कि अब समय आ गया है कि भारत विश्व क्रिकेट में उतरने के लिए तैयार युवा खिलाड़ियों के साथ वरिष्ठ खिलाड़ियों को बाहर करना शुरू कर दे. उन्होंने कहा, सीनियर खिलाड़ी चरणबद्ध तरीके से बाहर होने के लिए तैयार हैं और युवा भी तैयार हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

58 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago