देश

“70 साल से इजरायल कब्जाधारी है, आपको अत्याचार नजर नहीं आता”, Israel पर ओवैसी का हमला

Israel Gaza Conflict: इजरायल और हमास के बीच शुरू हुए युद्ध को एक हफ्ते से ज्यादा हो चुका है. जिसमें दोनों तरफ के हजारों नागरिकों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग बेघर हो गए हैं. गाजा पट्टी को इजरायल ने पूरी तरह से खंडहर में तब्दील कर दिया है. इजरायली सैनिक लगातार हमास के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर रहे हैं. गाजा पर हो रही इजरायल की कार्रवाई को लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बयान दिया है.

70 साल से इजराइल कब्जाधारी है- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए इजरायली प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू को शैतान बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि “21 लाख की आबादी में 10 लाख गाजा के गरीब लोग बेघर हो गए हैं. दुनिया खामोश है. 70 साल से इजरायल कब्जाधारी है. कब्जा आपको नजर नहीं आता, आपको अत्याचार नजर नहीं आता.”

ओवैसी ने इस दौरान मीडिया पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि मीडिया एकतरफा कार्रवाई को दिखा रही है, जबकि हमला दोनों तरफ से किया जा रहा है और लोगों को मारा जा रहा है. यह सब किसी को भी दिखाई नहीं देता है. दुनिया को इजरायल का अत्याचार नहीं दिखाई दे रहा है.

इजरायल ने लड़ाकू विमानों से गाजा पट्टी पर एयर स्ट्राइक की

बता दें कि इजरायली वायुसैनिकों ने लड़ाकू विमानों से गाजा पट्टी पर एयर स्ट्राइक की. जिसमें बिलाल को मार गिराया. बिलाल ने इजरायल में किबुत्ज निरिम और निरओज इलाके में घरों में घुसकर लोगों की हत्या की थी. बिलाल हमास के साथ काम करने के अलावा कदरा फिलिस्तानी इस्लामिक जिहाद संगठन में अहम भूमिका निभा रहा था.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: हिज्बुल्ला की धमकी के बाद अमेरिका का बड़ा ऐलान, इजरायल की मदद के लिए दूसरा युद्धपोत रवाना

आतंकवादी संगठन के सैन्य मुख्यालय को भी नष्ट कर दिया गया

इजरायली फोर्स ने हमास आतंकियों के इस्लामिक जिहाद परिषद के मुख्यालय, कमांड सेंटर के अलावा दर्जनों लॉन्च पैड, एंटी टैंक पोस्ट और वॉच टॉवर को भी जमींदोज कर दिया. IDF ने आतंकवादी संगठन के सैन्य मुख्यालय को भी नष्ट कर दिया गया. इजरायल डिफेंस फोर्स ने दावा किया है कि हमास फिलिस्तीनी नागरिकों को उत्तरी गाजा से दक्षिणी गाजा की ओर जाने से रोक रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago